W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

Low budget, 75 Kmpl का Mileage! ₹1 लाख से भी कम में मिल रहीं ये 5 Best Bikes

04:06 PM Jan 19, 2026 IST | Amit Kumar
low budget  75 kmpl का  mileage  ₹1 लाख से भी कम में मिल रहीं ये 5 best bikes
Affordable Bikes in India Under 1 Lakh (Image- Social Media)

Affordable Bikes in India Under 1 Lakh: अगर आप 2026 में बाइक खरीदने का मन बना रहे हैं, तो आपके लिए कई तरह के ऑप्शन मौजूद है। आइए आपको मार्किट में मौजूद कुछ ऐसी बाइक्स के बारे में बताएं जो अच्छा माइलेज दे, मेंटेनेंस कम हो और डैली इस्तेमाल के लिए भरोसेमंद हो। भारतीय बाजार में 1 लाख रुपये से कम कीमत में आने वाली ये बाइक्स आम लोगों की जरूरतों को ध्यान में रखकर डिजाइन की गई हैं। आइए आसान शब्दों में जानते हैं ऐसी टॉप-5 अफोर्डेबल बाइक्स ( Best Bikes Under 1 Lakh in India 2026) के बारे में।

Advertisement

Affordable Bikes in India Under 1 Lakh: ये हैं वो 5 दमदार Bikes

1. Hero Splendor Plus

Affordable Bikes in India Under 1 Lakh (Image- Social Media)
Affordable Bikes in India Under 1 Lakh (Image- Social Media)

Hero Splendor Plus भारत की सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली बाइक्स में से एक है। इसकी सबसे बड़ी ताकत है इसका कम मेंटेनेंस और शानदार माइलेज। दिल्ली में इसकी एक्स-शोरूम कीमत करीब ₹74,000 से शुरू होती है। इसमें 97.2cc का एयर-कूल्ड इंजन दिया गया है, जो रोज़ाना की राइड के लिए पर्याप्त पावर देता है। यह बाइक लगभग 70 किमी प्रति लीटर का माइलेज देती है। इसमें IBS ब्रेकिंग सिस्टम, एलॉय व्हील्स, फ्यूल इंडिकेटर और OBD2B कंप्लायंट इंजन जैसे जरूरी फीचर्स मिलते हैं। यह बाइक ऑफिस जाने वालों और गांव-शहर दोनों जगह के लिए बेहतरीन है।

Advertisement

2. Honda SP125

Affordable Bikes in India Under 1 Lakh (Image- Social Media)
Affordable Bikes in India Under 1 Lakh (Image- Social Media)

Honda SP125 उन लोगों के लिए है जो माइलेज के साथ थोड़ा स्टाइल भी चाहते हैं। इसकी एक्स-शोरूम कीमत दिल्ली में लगभग ₹87,800 है। इसमें 123.94cc का दमदार इंजन मिलता है, जो स्मूद और आरामदायक राइड देता है। यह बाइक करीब 60–65 किमी प्रति लीटर का माइलेज देती है। इसमें LED हेडलाइट, डिजिटल मीटर, साइलेंट स्टार्ट और सिंगल चैनल ABS जैसे आधुनिक फीचर्स दिए गए हैं। शहर में रोज़ाना इस्तेमाल के लिए यह एक अच्छा विकल्प है।

Advertisement

3. TVS Raider 125

Affordable Bikes in India Under 1 Lakh (Image- Social Media)
Affordable Bikes in India Under 1 Lakh (Image- Social Media)

TVS Raider 125 खासतौर पर यंग राइडर्स को ध्यान में रखकर बनाई गई है। इसका स्पोर्टी लुक और एडवांस फीचर्स इसे अलग बनाते हैं। दिल्ली में इसकी कीमत करीब ₹80,700 है। इसमें 124.8cc का इंजन दिया गया है, जो अच्छी पावर के साथ बढ़िया माइलेज भी देता है। इसमें इको और स्पोर्ट जैसे राइडिंग मोड्स, डिजिटल डिस्प्ले, LED लाइट्स और ब्लूटूथ कनेक्टिविटी जैसे फीचर्स मिलते हैं। यह बाइक स्टाइल और टेक्नोलॉजी पसंद करने वालों के लिए सही है।

4. Bajaj Pulsar NS125

Affordable Bikes in India Under 1 Lakh (Image- Social Media)
Affordable Bikes in India Under 1 Lakh (Image- Social Media)

Bajaj Pulsar NS125 उन लोगों के लिए है जो पावर और स्पोर्टी डिजाइन चाहते हैं। इसकी शुरुआती कीमत दिल्ली में लगभग ₹92,600 है। इसमें 124.4cc का इंजन दिया गया है, जो शहर की राइडिंग के लिए अच्छा परफॉर्मेंस देता है। इसका माइलेज करीब 50 किमी प्रति लीटर है। बाइक में फ्रंट डिस्क ब्रेक, CBS, सेमी-डिजिटल मीटर और LED टेल लाइट जैसे फीचर्स मिलते हैं।

5. Bajaj Platina 100

Affordable Bikes in India Under 1 Lakh (Image- Social Media)
Affordable Bikes in India Under 1 Lakh (Image- Social Media)

अगर आपकी प्राथमिकता सिर्फ माइलेज और आराम है, तो Bajaj Platina 100 सबसे सही विकल्प है। इसकी एक्स-शोरूम कीमत करीब ₹65,900 है, जो इसे सबसे सस्ती बाइक बनाती है। इसमें 102cc का इंजन दिया गया है, जो आरामदायक राइड के लिए जाना जाता है। यह बाइक 70–75 किमी प्रति लीटर तक का माइलेज दे सकती है। लंबी सीट और सॉफ्ट सस्पेंशन इसे लंबी दूरी के लिए भी आरामदायक बनाते हैं।

यह भी पढ़ें: नए अवतार में Suzuki Gixxer ने मचाया तहलका, पुरानी कीमत में नए फीचर्स और आकर्षक कलर

Advertisement
Author Image

Amit Kumar

View all posts

अमित कुमार पिछले 3 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम के अलावा वायरल खबरें लिखने में माहिर हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन व भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी) से पोस्ट ग्रेजुएट का डिप्लोमा और उत्तर प्रदेश राजश्री टंडन विश्वविद्यालय से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई की। इसके बाद वेबसाइट पर लिखने के साथ पत्रकारिता की शुरुआत की और बाद में इंडिया डेली न्यूज चैनल में बत्तौर हिन्दी सब-एडिटर के रूप में वेबसाइट पर काम किया। फिर इसके बाद न्यूज़ इंडिया 24x7 में हिंदी सब-एडिटर की पद पर काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं।

Advertisement
Advertisement
×