For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

India के स्ट्रीट फूड का अफ्रीकी शख्स ने उड़ाया मजाक, वायरल वीडियो में किया बड़ा दावा

10:52 AM Dec 02, 2023 IST | Khushboo Sharma
india के स्ट्रीट फूड का अफ्रीकी शख्स ने उड़ाया मजाक  वायरल वीडियो में किया बड़ा दावा

African man mocks India's street food : विभिन्न देशों के बहुत से लोग भारतीय खाने को पसंद करते हैं और इसे स्वाद लेकर बड़े चाव से खाते है। भारत के प्रत्येक राज्य का एक विशेष व्यंजन है जिसे दुनिया भर के लोग पसंद करते हैं। लेकिन हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो में अफ्रीका के लोग भारतीय स्ट्रीट फूड का मजाक उड़ाते नजर आए। वीडियो में दिखाया गया कि भारत में स्ट्रीट फूड गंदगी में बनाया जाता है।

यहां देखें वायरल वीडियो

वीडियो को एक्स पर @kunley_drukpa नाम के अकाउंट ने शेयर किया

एक वीडियो है जिसे बहुत से लोग ऑनलाइन देख रहे हैं और उसके बारे में बात कर रहे हैं। कुछ लोग असल में इसको लेकर गुस्से में है जबकि अन्य इसका समर्थन कर रहे हैं। वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक टेबल पर कुछ गंदी चीजें कंटेनर में रखी हुई हैं। जब कोई ग्राहक कुछ मांगता है तो उसे बेहद गंदे तरीके से पैक करके दिया जाता है।

African man mocks India's street food
African man mocks India's street food

वीडियो बनाने वाला शख्स ये दिखाना चाहता है कि भारत में स्ट्रीट फूड साफ-सुथरा नहीं है और साथ ही इसे बनाते हुए सफाई का ध्यान नहीं रखा जाता है। लोग खाने-पीने के लिए उन्हीं चीजों का इस्तेमाल करते हैं जिनका इस्तेमाल वे अपने हाथ-मुंह साफ करने के लिए करते हैं और दूसरे लोग उसी गंदगी में खाना खाते हैं। जब कई लोगों ने यह वीडियो देखा तो वह गुस्से में आग-बबूला हो गए।

वीडियो पर आए लोगों के रिएक्शन

यह वीडियो एक्स पर @kunley_drukpa नाम के व्यक्ति द्वारा पोस्ट किया गया था। वीडियो के कैप्शन में लिखा था कि- 'अफ़्रीकी लोग भारतीयों के स्ट्रीट फ़ूड तैयार करने के तरीके का मज़ाक उड़ा रहे हैं।' एक शख्स ने वीडियो के कमेंट सेक्शन में लिखा कि- जैसा भी है कम से कम इंडियन्स के पास फूड तो है। वही एक यूज़र ने कमेंट किया कि- क्या उन्हें खुद खाना मिलता है। इसी के साथ कुछ लोगों ने वीडियो का सपोर्ट भी किया है। वीडियो को सपोर्ट करने वाले एक व्यक्ति ने लिखा- इस धरती पर सच में भारतीय सबसे गंदे लोग हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Advertisement
Author Image

Khushboo Sharma

View all posts

Advertisement
×