Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

अफरीदी ने सीधा कराया तिरंगा, प्रशंसकों ने सराहा

NULL

11:23 AM Feb 11, 2018 IST | Desk Team

NULL

नई दिल्ली : क्रिकेट का मैदान हो या किसी और खेल का, भारत और पाकिस्तान के बीच कड़ी प्रतिद्वंद्विता नजर आती है। पाकिस्तान के दिग्गज क्रिकेटर शाहिद अफरीदी स्विट्जरलैंड में कुछ ऐसा किया है जिससे सोशल मीडिया पर उनकी काफी तारीफ हो रही है। स्विट्जरलैंड के सेंट मौरित्ज में शाहिद अफरीदी रॉयल्स इलेवन ने सहवाग डायमंड्स इलेवन को आइस क्रिकेट सीरीज में 2-0 से हरा दिया लेकिन पूर्व क्रिकेटर शाहिद ने ऐसा किया कि भारतीय क्रिकेट प्रशंसक भी उनकी तारीफ करने से खुद को रोक नहीं पाए।

इस वीडियो में अफरीदी भारतीय प्रशंसको को तिरंगा सीधा करने के लिये कह रहे है और उसके बाद ही वह फोटो ​खिंचवाते है। अफरीदी के इस बयान को प्रंशसकों ने काफी सराहा है और कहा कि यह दिखाता है कि दोनों देशों के क्रिकेटर तनाव को कम करने में कितने मददगार हो सकते है। अफरीदी और सहवाग जैसे स्टार खिलाड़ी आइस क्रिकेट खेलने के लिये पहुंचे है।

विराट मेरे अच्छे दोस्त
भारत-पाक के बीच सीमा पर जारी तनाव से भले ही दोनों देशों के बीच क्रिकेट से जुड़े संबंध प्रभावित हुए हों लेकिन शाहिद अफरीदी पूरी दृढ़ता के साथ कहते हैं कि भारतीय कप्तान विराट कोहली के साथ उनके मित्रवत संबंध राजनीतिक स्थिति से प्रभावित नहीं हो सकते और ना ही ऐसा होगा। अफरीदी ने कहा कि विराट के साथ मेरे ताल्लुकात राजनीतिक हालत पर निर्भर नहीं करते। उन्होंने कहा कि कोहली हमेशा उन्हें बहुत अधिक सम्मान देते हैं। पाकिस्तान के पूर्व कप्तान ने कहा कि मैं मानता हूं कि क्रिकेटर के तौर पर दो लोगों के बीच के ताल्लुकात से हम यह उदाहरण तय कर सकते हैं कि देशों के बीच कैसे रिश्ते होने चाहिए।

अधिक लेटेस्ट खबरों के लिए यहाँ क्लिक  करें।

Advertisement
Advertisement
Next Article