Top NewsIndiaWorld
Other States | Delhi NCRHaryanaUttar PradeshBiharRajasthanPunjabJammu & KashmirMadhya Pradeshuttarakhand
Business
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

शादी के 7 साल बाद Parupalli Kashyap के अलग हो रही Saina Nehwal, पोस्ट कर किया अनाउंस

12:48 PM Jul 14, 2025 IST | Yashika Jandwani

भारतीय बैडमिंटन की दिग्गज खिलाड़ी और ओलंपिक ब्रॉन्ज मेडलिस्ट साइना नेहवाल (Saina Nehwal) ने अपने पति और बैडमिंटन खिलाड़ी पारुपल्ली कश्यप (Parupalli Kashyap) से अलग होने की घोषणा कर दी है। यह खबर खुद साइना ने सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस के साथ शेयर की है। शादी के सात साल बाद लिया गया यह फैसला दोनों की आपसी सहमति से लिया गया है। साइना का यह पोस्ट सामने आते ही सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और फैंस इस खबर से हैरान हैं।

इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए दी जानकारी

साइना नेहवाल (Saina Nehwal) ने रविवार को अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक इमोशनल नोट शेयर करते हुए अपने अगल होने की जानकारी दी। उन्होंने लिखा, “जिंदगी हमें अलग-अलग रास्तों पर ले जाती है। बहुत सोचने के बाद कश्यप और मैंने अलग होने का फैसला लिया है। हम अपने और एक-दूसरे के लिए शांति, विकास और उपचार का मार्ग चुन रहे हैं। उन सभी यादों के लिए मैं आभारी हूं जो हमने एक साथ बनाईं। आगे की यात्रा के लिए उन्हें शुभकामनाएं देती हूं। हमारी प्राइवेसी का सम्मान करने के लिए धन्यवाद।”

साइना के इस पोस्ट ने उनके फैंस को चौंका दिया है। जहां कुछ लोग इस फैसले का सम्मान कर रहे हैं, वहीं कई फैंस दुखी होकर कमेंट्स और मैसेज के ज़रिए अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

कब हुई थी शादी

साइना नेहवाल (Saina Nehwal) और पारुपल्ली कश्यप (Parupalli Kashyap) की शादी 14 दिसंबर 2018 को हुई थी। दोनों ही बैडमिंटन जगत के बड़े नाम हैं। साइना ने 2012 लंदन ओलंपिक में भारत को ब्रॉन्ज मेडल दिलाकर इतिहास रचा था, वहीं कश्यप ने 2014 कॉमनवेल्थ गेम्स में गोल्ड मेडल अपने नाम किया था। खेल के मैदान में शानदार प्रदर्शन के अलावा, दोनों की जोड़ी को हमेशा एक आदर्श कपल के रूप में देखा जाता रहा है।

कैसे हुई थी पहली मुलाकात

साइना (Saina Nehwal) और कश्यप की मुलाकात साल 1997 में हैदराबाद में हुई थी, जब दोनों एक ही बैडमिंटन कैंप में ट्रेनिंग कर रहे थे। यहीं से उनकी दोस्ती की शुरुआत हुई, जो धीरे-धीरे प्यार में बदल गई। साल 2014 में दोनों ने सार्वजनिक रूप से अपने रिश्ते को स्वीकारा और फिर चार साल बाद विवाह के बंधन में बंध गए।

Advertisement

साइना की हेल्थ और बायोपिक

बता दें, साइना (Saina Nehwal) ने हाल ही में एक पॉडकास्ट में खुलासा किया था कि वह अर्थराइटिस जैसी बीमारी से जूझ रही हैं, जिससे उनके करियर पर असर पड़ा है। इसके अलावा, साइना के जीवन पर एक बायोपिक भी बन चुकी है जिसमें परिणीति चोपड़ा ने उनका किरदार निभाया था। फिल्म को अमोल गुप्ते ने निर्देशित किया था और यह प्राइम वीडियो पर उपलब्ध है। साइना और कश्यप का यह फैसला भले ही पर्सनल हो, लेकिन फैंस के लिए यह किसी शॉकिंग खबर से कम नहीं है।

ये भी पढ़ें: एक्शन सीन शूट करते हुए मशहूर स्टंटमैन राजू की गई जान, जानें आखिर कैसे हुआ ये हादसा?

Advertisement
Next Article