Top NewsIndiaWorld
Other States | Delhi NCRHaryanaUttar PradeshBiharRajasthanPunjabJammu & KashmirMadhya Pradeshuttarakhand
Business
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

9 साल बाद फिर उसी तेवर और रौला में दिखे Yo Yo Honey Singh, 'देसी कलाकार' का दूसरा भाग 'Kalaastar' हुआ आउट

03:41 PM Oct 15, 2023 IST | Ekta Tripathi

बॉलीवुड सिंगर और रैपर यो यो हनी सिंह बीते काफी वक्त से चर्चा में हैं। दरअसल रैपर के वायरल होने का कारण कोई और नही बल्की उनका मोस्ट अवेटेड सॉन्ग कालास्टार हैं। दरअसल लंबे वक्त से फैन्स हनी सिंह के धमाकेदार वापसी का इंतजार कर रहे थे। ऐसे में आखिरकार फैन्स का अब ये इंतजार खत्म हो चला हैं। जी हां बता दे की हनी सिंह का गाना कालास्टार अब आउट हो चूका हैं। साथ ही गाने ने आते के साथ तहलका मचाना शुरु कर दिया हैं।

Advertisement

बता दे की कालास्टार जी म्यूजिक पर रिलीज किया गया है। इस गाने के पहले पार्ट की तरह ही इस बार भी गाने में सोनाक्षी सिन्हा और हनी सिंह ही नजर आ रहे हैं। वही गाने की बात करे तो कालास्टार की शुरुआत में दिखाया जाता है कि सिंगर जेल से बाहर आ रहा है और बाहर आकर अपने दोस्त से अपनी गर्लफ्रेंड के बारे में पूछता है। इसपर उसे पता चलता है कि उसकी शादी हो गई है और वो एम्सर्टडम में रह रही है। इसके बाद हनी सिंह एम्सर्टडैम पहुंच जाता है, जहां पर एक रेस्टोरेंट में सोनाक्षी से मिलता है।

इसके बाद वीडियो में आगे दिखाया जाता है कि हनी सिंह सोनाक्षी के आगे अपनी फीलिंग्स एक्सप्रेस करते हैं और बाद में दोनों देसी कलाकार गाने की तरह एक साथ भाग जाते हैं। इस दौरान पुलिस दोनों के पीछे पड़ी होती है। वहीं, आखिर में हनी सिंह कहते हुए नजर आते हैं कि वो 9 साल बाद वापस आ गए हैं। बता दे की रैपर हनी सिंह ने आते के साथ सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया हैं। जहां गाने ने यूट्यूब पर आते के साथ कुछ हा घंटे में 7 मिलियन से ज्यादा व्युज और कई मिलीयन लाईक मिल चुके हैं।

 

बता दे की फैंस रैपर के इस गाने के दीवाने हुए जा रहे हैं। इसी के साथ फैंस अब जमकर कमेंट करते हुए भी दिखाई दे रहे हैं। जहां एक यूजर ने कमेंट कर लिखा है की- 'भले ही सालों बित गए हैं, लेकिन वाइब अभी भी वही हैं, रोगंटे खड़े कर दे रहा हैं भाई ये सॉन्ग।

वही एक फैन ने लिखा हैं की- 'हनी सिंह सिर्फ एक नाम नहीं हैं बल्कि ये एक ब्रांड हैं भाई'। वही अब इस तरह के ढेरो कमेंट देखने को मिल रहे हैं। बता दे की गाने में हनी सिंह फुल डैशिंग अंदाज में भी दिखाई दे रहे हैं।

Advertisement
Next Article