W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

अयोध्या फैसले के बाद रामलला के दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ी

उच्चतम न्यायालय के निर्णय के बाद अयोध्या में रामलला का दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं की संख्या निरंतर बढ़ रही है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार रामजन्मभूमि पर विराजमान रामलला के दर्शन के लिये दोनों पाली अर्थात सुबह -शाम श्रद्धालुओं की लम्बी कतारें लग जाती हैं।

05:22 PM Nov 13, 2019 IST | Shera Rajput

उच्चतम न्यायालय के निर्णय के बाद अयोध्या में रामलला का दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं की संख्या निरंतर बढ़ रही है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार रामजन्मभूमि पर विराजमान रामलला के दर्शन के लिये दोनों पाली अर्थात सुबह -शाम श्रद्धालुओं की लम्बी कतारें लग जाती हैं।

अयोध्या फैसले के बाद रामलला के दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ी
Advertisement
उच्चतम न्यायालय के निर्णय के बाद अयोध्या में रामलला का दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं की संख्या निरंतर बढ़ रही है।
Advertisement
Advertisement
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार रामजन्मभूमि पर विराजमान रामलला के दर्शन के लिये दोनों पाली अर्थात सुबह -शाम श्रद्धालुओं की लम्बी कतारें लग जाती हैं। कड़ी जांच प्रक्रिया से गुजरने के बाद भक्तों को श्रीरामजन्मभूमि में प्रवेश मिलता है और उसके बाद परिसर में विराजमान रामलला का दर्शन करने के लिये रामभक्त वहां पहुंच पाते हैं।
Advertisement
अदालत के निर्णय से अब यहां जल्द ही भव्य राम मंदिर बन जायेगा और रामलला टेंट से निकलकर अपने महल में विराजमान होंगे।
रामलला का दर्शन कर जन्मभूमि से बाहर निकले गुड़गांव के उपेन्द सिंह का कहना है कि अब अगली बार तब आयेंगे जब श्रीराम का भव्य मंदिर बन जायेगा। कोलकाता से आये जी.के। तोमर ने कहा कि फैसला आने के दिन ही तय कर दिया था कि रामलला का दर्शन करने अयोध्या चलना है,अब यह संकल्प पूरा हो गया। अब मंदिर बनने की प्रतीक्षा है।
मुम्बई से आये कोठवाल ने कहा कि रामजन्मभूमि पर विराजमान रामलला का दर्शन करने का बड़ मन था और भगवान राम सपने में भी आये थे, इसलिये मैं दर्शन करने आया हूँ और जल्द ही भव्य मंदिर का निर्माण हो जायेगा।
सूत्रों के मुताबिक मंगलवार शम कार्तिक पूर्णिमा पर रामजन्मभूमि में विराजमान रामलला का चौदह हजार आठ सौ सात श्रद्धालुओं ने दर्शन किया जबकि रामलला के निर्धारित दर्शन की अवधि में प्रथम पाली में सात हजार तीन सौ तिरपन व दूसरी पाली में लगभग सात हजार चार सौ चौवन श्रद्धालु रामलला के दरबार में हाजिरी लगाने पहुंचे।
उच्चतम न्यायालय के फैसले के बाद रामलला के दर्शन करने की दर्शनार्थियों की संख्या लगातार बढ़ रही है। जहां पहले दिन पिछले रविवार को करीब पांच हजार से अधिक श्रद्धालु यहां पहुंचे थे,वहीं सोमवार को दस हजार पांच सौ सात श्रद्धालुओं का आगमन हुआ। दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं ने कोलकाता, मुम्बई, चेन्नई, गोरखपुर, वाराणसी जैसे बड़-बड़ शहरों से श्रद्धालु रामलला का दर्शन करने आ रहे हैं।
Author Image

Shera Rajput

View all posts

Advertisement
Advertisement
×