टॉप न्यूज़भारतविश्वराज्यबिजनस
खेल | क्रिकेटअन्य खेल
बॉलीवुड केसरीराशिफलSarkari Yojanaहेल्थ & लाइफस्टाइलtravelवाइरल न्यूजटेक & ऑटोगैजेटवास्तु शस्त्रएक्सपलाइनेर
Advertisement

मां बनने के बाद कुछ इस अंदाज में करवाचौथ सेलिब्रेट कर रही प्रियंका चोपड़ा, फैंस ने कहा- 'देसी गर्ल इज बैक!'

बॉलीवुड की देसी गर्ल कही जाने वाली प्रियंका चोपड़ा आज किसी पहचान की मौहताज नहीं है।देश में करवाचौथ की धूम देखने को मिल रही हैं। ऐसे में अब पीसी अपने देश की इस परम्परा को कैसे भूल सकती हैं। फिर क्या प्रियंका ने एक बार फिर अपने फैंस को दिखा दिए अपने भारतीय अवतार।

03:40 PM Oct 12, 2022 IST | Desk Team

बॉलीवुड की देसी गर्ल कही जाने वाली प्रियंका चोपड़ा आज किसी पहचान की मौहताज नहीं है।देश में करवाचौथ की धूम देखने को मिल रही हैं। ऐसे में अब पीसी अपने देश की इस परम्परा को कैसे भूल सकती हैं। फिर क्या प्रियंका ने एक बार फिर अपने फैंस को दिखा दिए अपने भारतीय अवतार।

बॉलीवुड की देसी गर्ल कही जाने वाली प्रियंका चोपड़ा आज किसी पहचान की मौहताज नहीं है। प्रियंका ने सिर्फ बॉलीवुड ही नहीं बल्कि हॉलीवुड तक अपना परचम लहरा चुकी हैं। वही प्रियंका ने साल 2018 में अमेरिकन सिंगर निक जोनस के साथ शादी की थी। शादी के बाद पीसी विदेश में ही रहने लगी हैं। ऐसे में प्रियंका को अब इंडियन अवतार में बहुत कम की देखने को मिलता हैं। लकिन देश में करवाचौथ की धूम देखने को मिल रही हैं। ऐसे में अब पीसी अपने देश की इस परम्परा को कैसे भूल सकती हैं। फिर क्या प्रियंका ने एक बार फिर अपने फैंस को दिखा दिए अपने भारतीय अवतार। 
दरअसल प्रियंका चोपड़ा ने हाल ही में अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर अपनी एक तस्वीर शेयर की है जिसमें वो बला की खूबसूरत दिख रही हैं। तस्वीर में पीसी ने पीले रंग की शिफॉन साड़ी पहनी हुई है जिसे एक्ट्रेस ने व्हाइट स्लीवलेस ब्लाउज के साथ टीम-अप किया था। खुले बाल, हाथ में चूढ़ियां, माथे पर बिंदी और चोकर सेट के साथ प्रियंका ने अपने इंडियन लुक को पूरी तरह कम्पलीट किया हैं। वही फैंस पीसी की नई तस्वीर पर दिल खोल कर प्यार बरसा रहे हैं। साथ ही इस फोटो को शेयर करते हुए पीसी ने लिखा- ‘Sari Sari Nights’ अब करवाचौथ के मौके पर प्रियंका का ये देसी लुक फैंस का दिल जीत रहा है। 
वही पीसी के इस फोटो पर उनके फैंस जमकर कमेंट भी कर रहे हैं। और एक्ट्रेस के इस इंडियन लुक की खूब तारीफ भी कर रहे हैं। प्रियंका के इस फोटो पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा- लम्बे समय बाद वापस से वही पीसी देखने को मिली। तो वही एक यूजर ने तो ये तक लिख डाला की ‘देसी गर्ल इज बैक। 
वही एक्ट्रेस के वर्क फ्रंट की बात करे तो जल्द ही प्रियंका हॉलीवुड मूवी ‘इट्स ऑल कमिंग बैक टू मी’ (Its all coming Back to me) में दिखाई देंगी। ये फिल्म अगले साल रिलीज होगी। इसके अलावा एक्ट्रेस अगली बार फरहान अख्तर की फिल्म ‘जी ले जरा’ में भी अपनी एक्टिंग का जादू चलाती नजर आएंगी। 
बता दे की इस फिल्म में प्रियंका के साथ आलिया भट्ट और कैटरीना कैफ भी अहम भूमिका में नजर आने वाली हैं। जसिकी शूटिंग अगले साल से शुरू की जाएगी। 
Advertisement
Advertisement
Next Article