Gujarat Election 2022 : गुजरात में भाजपा की जीत के बाद कौन होगा मुख्यमंत्री, अमित शाह ने किया CM के चेहरे का ऐलान
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सोमवार को बताया कि अगर भाजपा अगले महीने 2022 में गुजरात में होने वाले विधानसभा चुनाव में जीत हासिल करती है तो भूपेंद्र पटेल गुजरात के मुख्यमंत्री बने रहेंगे।
10:26 AM Nov 15, 2022 IST | Desk Team
Advertisement
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सोमवार को बताया कि अगर भाजपा अगले महीने 2022 में गुजरात में होने वाले विधानसभा चुनाव में जीत हासिल करती है तो भूपेंद्र पटेल गुजरात के मुख्यमंत्री बने रहेंगे। अमित शाह के इस बयां से यह साफ हो गया कि भूपेंद्र पटेल भाजपा के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार हैं और पार्टी की नजर लगातार सातवीं बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और शाह के गृह राज्य पर है।
Advertisement
पटेल पहली बार घाटलोडिया विधानसभा क्षेत्र से विधायक बने
अमित शाह ने एक कार्यक्रम में कहा, “अगर गुजरात में भाजपा को बहुमत मिलता है, तो भूपेंद्र पटेल अगले मुख्यमंत्री होंगे।” भूपेंद्र पटेल ने विजय रूपानी की जगह सितंबर 2021 में मुख्यमंत्री का पद संभाला था। भाजपा नेतृत्व का यह एक ऐसा कदम था जिसने कई लोगों को हैरान कर दिया था। पटेल पहली बार घाटलोडिया विधानसभा क्षेत्र से विधायक बने हैं। उन्हें उसी सीट से फिर से नामांकित किया गया है।
वहीं, गुजरात में कई विधायकों को टिकट नहीं दिए जाने को लेकर शाह ने कहा कि हर बार करीब 30 फीसदी चेहरे बदल जाते हैं एक चेहरा हमेशा के लिए कभी नहीं रहा है। शाह ने कहा कि हम रिकॉर्ड तोड़ने की राजनीति नहीं करते, हम हमेशा गुजरात के लोगों की उम्मीदों पर खरे उतरे हैं।
Advertisement
कांग्रेस ने मुख्यमंत्री के उमीदवार के नाम की घोषणा नहीं की
गुजरात ने कभी किसी तीसरे पक्ष की अवधारणा को स्वीकार नहीं किया है। उन्होंने कहा कि हम गुजरात चुनाव प्रचंड बहुमत से जीतेंगे और भाजपा की सरकार बनेगी। इससे पहले, अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी ने “सार्वजनिक सर्वेक्षण” करने के बाद पार्टी नेता इसुदन गढ़वी को अपना मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित किया था।
वहीं, कांग्रेस ने चुनाव के लिए मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार की घोषणा नहीं करने का फैसला किया है। गुजरात में कुल 182 सीटों के लिए दो चरणों में एक और पांच दिसंबर को मतदान होगा। मतगणना आठ दिसंबर को होगी।
Advertisement