
क्रिकेट की दुनिया में महारत हासिल करने के बाद अब एम एस धोनी फिल्म जगत में भी अपनी किस्मत चमकाने के लिए तैयार हैं। अब एम एस धोनी ने क्रिकेट के बाद फिल्मो में भी अपना सिक्का ज़माने का इंतज़ाम कर लिया हैं। अब उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री में एंट्री मार दी है। अगर आप सोच रहे हैं कि वो बतौर एक्टर एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में अपना जलवा बिखेरने वाले हैं तो आप एकदम गलत हैं।

दरअसल, धोनी एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में दमदार एंट्री ज़रूर ले रहे हैं लेकिन एक्टर बनकर नहीं बल्कि प्रोड्यूसर बनकर। इतना ही नहीं अब उनके अपने प्रोडक्शन हाउस 'धोनी एंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड' के अंडर बन रही पहली फिल्म का ऐलान भी हो गया है। इस फिल्म का टाइटल है 'LGM: लेट्स गेट मैरिड।' आपको बता दें, ये एक तमिल फिल्म है जीका मोशन पोस्टर अब रिलीज़ हो गया है।
ये फिल्म बहुत जल्द सिनेमाघरों में दस्तक देगी। अब धोनी एंटरटेनमेंट के ऑफिशियल सोशल मीडिया हैंडल पर फिल्म का मोशन पोस्टर जारी किया गया है। इसके साथ कैप्शन में लिखा है, 'हम धोनी एंटरटेनमेंट के पहले प्रोडक्शन टाइटल LGM- LetsGetMarried! को शेयर करते हुए बेहद एक्साइटेड हैं।'

फिल्म के टाइटल के अनाउंसमेंट के साथ ही फिल्म की स्टाकास्ट का भी खुलासा किया गया है। इस तमिल फिल्म में हरीश कल्याण, इवाना, नादिया और योगी बाबू जैसे स्टार्स नजर आएंगे।

अब धोनी की पहली फिल्म का पोस्टर सामने आते ही फैंस खुशी से झूम उठे हैं और सोशल मीडिया पर बधाई देने का सिलसिला भी शुरू हो गया है।

सभी इस फिल्म की स्टारकास्ट को देखने के बाद जितने एक्साइटेड है उतने ही इम्प्रेसेड भी नज़र आए रहे हैं। आपको बता दें, धोनी की ये पहली फिल्म बहुत कम बजट में बनने वाली है। ऐसे में अब क्रिकेट के बाद वो फिल्मी पिच पर कितने चौके -छक्के मरने वाले हैं ये देखने के लिए फैंस भी बेताब हैं।