Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

दिल्ली के बाद यूपी में भी लग सकता है वीकेंड Curfew, शाम की बैठक के बाद लिया जाएगा निर्णय

उत्तर प्रदेश में कोरोना का कहर धीरे-धीरे बढ़ता जा रहा है। कोविड के बढ़ते केस के मद्देनजर यूपी में सख्ती बढ़ सकती है। सिनेमाहॉल, मॉल, स्वीमिंग पूल समेंत वीकेंड कर्फ्यू पर निर्णय लिया जा सकता है

02:17 PM Jan 04, 2022 IST | Desk Team

उत्तर प्रदेश में कोरोना का कहर धीरे-धीरे बढ़ता जा रहा है। कोविड के बढ़ते केस के मद्देनजर यूपी में सख्ती बढ़ सकती है। सिनेमाहॉल, मॉल, स्वीमिंग पूल समेंत वीकेंड कर्फ्यू पर निर्णय लिया जा सकता है

उत्तर प्रदेश में कोरोना का कहर धीरे-धीरे बढ़ता जा रहा है। कोविड के बढ़ते केस के मद्देनजर यूपी में सख्ती बढ़ सकती है। सिनेमाहॉल, मॉल, स्वीमिंग पूल समेंत वीकेंड कर्फ्यू पर निर्णय लिया जा सकता है। स्वास्थ्य सलाहकार समिति के साथ आज सीएम योगी आदित्यनाथ समीक्षा करेंगे। शाम 6.30 बजे कोरोना को लेकर टीम-09 की बैठक होगी।
Advertisement
लखनऊ में 34 कोरोना मरीज मिले
यूपी में कोरोना की रफ्तार बेकाबू हो गई है। राजधानी लखनऊ के मेदांता अस्पताल में 34 कोरोना मरीज मिले हैं। वहीं दिल्ली में कोरोना की रफ्तार देख अब वीकेंड कर्फ्यू लगाने का फैसला हुआ है। दिल्ली में नाइट कर्फ्यू पहले से लागू है। दिल्ली डिजास्टर मैनेजमेंट अथॉरिटी (DDMA) की बैठक में यह फैसला किया गया। तेजी से बढ़ते कोरोना मामलों के मद्देनजर सख्त फैसले की उम्मीद की जा रही थी। दिल्ली में पॉजिटिविटी रेट तेजी से बढ़ रहा है। आज सीएम अरविंद केजरीवाल भी पॉजिटिव हो गए हैं।
आंकड़ों पर डालते है नजर
आंकड़ों पर गौर करें तो कुछ यही सामने आ रहा है। प्रदेश में कोरोना की रफ्तार दूसरी लहर से भी अधिक तेज चल रही है। मंगलवार को 572 नए मामले सामने आए। सोमवार को आए आंकड़े में 552 नए मरीज सामने आए थे। मतलब, एक दिन में 20 मरीजों में वृद्धि हुई है, लेकिन अगर पिछले 10 दिनों के आंकड़े को देखा जाए तो मरीज 15 गुना से अधिक तेजी से बढ़े हैं।
पिछली साल 24 अप्रैल को कोरोना की दूसरी लहर का पीक आया था
प्रदेश में 10 दिन पहले यानी 25 दिसंबर को 38 नए कोरोना केस सामने आए थे। मंगलवार को सामने आए मामलों से इसकी तुलना करें तो यह आंकड़ा 15 गुना से अधिक है। प्रदेश में पिछले साल 24 अप्रैल को कोरोना की दूसरी लहर का पीक आया था। इस दिन प्रदेश में 37,944 नए केस सामने आए थे। इस पीक आने से पहले प्रदेश में करीब 4 गुना तेजी केस बढ़े थे। पिछले 10 दिनों में दूसरी लहर से भी चार गुना अधिक तेजी से कोरोना फैल रहा है।
Advertisement
Next Article