टॉप न्यूज़भारतविश्वराज्यबिजनस
खेल | क्रिकेटअन्य खेल
बॉलीवुड केसरीराशिफलSarkari Yojanaहेल्थ & लाइफस्टाइलtravelवाइरल न्यूजटेक & ऑटोगैजेटवास्तु शस्त्रएक्सपलाइनेर
Advertisement

Divyanka Tripathi के बाद अब Karan Patel ने भी फैंस को किया निराश, ठुकराया 'Bigg Boss 16' का ऑफर

कलर्स चैनल का सबसे पॉपुलर रिएलिटी शो ‘बिग बॉस’ जल्द ही अपने नए सीजन के साथ दर्शकों का एंटरटेनमेंट करने के लिए तैयार है। टीवी एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी के बाद अब करण पटेल ने भी सलमान के शो को मना कर दिया है, जिससे अब उनके फैंस काफी निराश हो गए है।

10:46 AM Sep 23, 2022 IST | Desk Team

कलर्स चैनल का सबसे पॉपुलर रिएलिटी शो ‘बिग बॉस’ जल्द ही अपने नए सीजन के साथ दर्शकों का एंटरटेनमेंट करने के लिए तैयार है। टीवी एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी के बाद अब करण पटेल ने भी सलमान के शो को मना कर दिया है, जिससे अब उनके फैंस काफी निराश हो गए है।

कलर्स चैनल का
सबसे पॉपुलर रिएलिटी शो
बिग बॉस जल्द ही अपने नए सीजन के साथ दर्शकों का एंटरटेनमेंट करने
के लिए एकदम तैयार है। इस शो का हर एक सीजन लोगों को काफी पसंद आता है। 1 अक्टूबर
से शो का प्रीमीयर होने जा रहा है, जिसे देखते हुए अब एक के बाद एक चेहरों के नामों से भी पर्दा उठने लगा है। शो
के लिए कई जानी मानी हस्तियों को अप्रोच किया जा रहा है, लेकिन हाल ही में खबर आ
रही है कि टीवी एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी के बाद अब करण पटेल ने भी सलमान के शो को मना कर दिया है।

Advertisement

‘ये है मोहब्बतें’ से घर घर
में पहचान बनाने वाली दिव्यांका त्रिपाठी को लोग काफी पसंद करते है। इसी शो में
करण पटेल भी नजर आए थे, जिन्होंने अपनी अदाकारी से लोगों का दिल जीता। बीते कुछ
दिनों से खबरें आ रही थी कि दिव्यांका त्रिपाठी ने
बिग बॉस 16 का हिस्सा नहीं होगी। इसके
बाद अब करण पटेल ने भी इस शो का हिस्सा बनने से मना कर दिया है। करण की पत्नी
अंकिता भार्गव ने इस बात की जानकारी दी है।

खबरों की मानें तो,‘बिग बॉस 16′ के लिए करण पटेल को काफी मोटी रकम ऑफर की जा रही थी, लेकिन इसके बाद भी
उन्होंने इस ऑफर को मना कर दिया है। करण की
पत्नी अंकित भार्गव ने इंस्टाग्राम पर स्टोरी शेयर करके इस बात की जानकारी दी कि करण के शो में एंट्री लेने की खबर महज एक अफवाह है और कुछ भी नहीं। अंकिता
भार्गव ने इसके साथ ये भी कहा कि करण किसी भी वजह से
बिग बॉस 16′ का हिस्सा नहीं
बन रहे हैं, लेकिन कुछ बहुत ही अच्छा जल्द ही आने वाला है जिसके लिए उन्होंने
लोगों से अपना प्यार बनाए रखने की अपील की है।

करण पटेल भले ही बिग बॉस 16′ में नजर नहीं आएंगे, लेकिन अब जिस तरह से अंकिता ने कुछ बहुत ही अच्छा शुरू होने की बात कही है, जिसके बाद से
अब लोग यहीं जानना चाहते है कि आखिर ऐसा क्या होने वाला है। अब वो क्या होता है, ये
तो वक्त आने पर ही चलेगा। फिलहाल तो
करण पटेल के बिग बॉस 16′ में नजर नहीं आने की खबर ने उनके फैंस को निराश कर दिया है।

 बीते कई दिनों से
अटकलों लगाई जा रही थी कि करण पटेल ‘बिग बॉस 16’ का हिस्सा बन सकते है, लेकिन अब ये
खबरें गलत साबित हो रही है। करण पटेल के ‘बिग बॉस 16’ में आने की खबर ने उनके फैंस
को काफी एक्साइट कर दिया था , लेकिन अब लोगों को इस बात से काफी निराशा हो रही है,
कि करण अब शो में नजर नहीं आएंगे।

Advertisement
Next Article