Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

द्रौपदी मुर्मू के बाद उस गांव की एक और बेटी बन सकती है मुख्यमंत्री, खुशी से झूम रहे हैं लोग

ओडिशा के मयूरभंज जिले के रायरंगपुर अनुमंडल के लोग इस बात से खुश हैं कि द्रौपदी मुर्मू के राष्ट्रपति बनने के करीब एक महीने बाद इस धरती की एक और बेटी राष्ट्रीय समाचारों की सुर्खियां में हैं।

09:29 AM Aug 28, 2022 IST | Ujjwal Jain

ओडिशा के मयूरभंज जिले के रायरंगपुर अनुमंडल के लोग इस बात से खुश हैं कि द्रौपदी मुर्मू के राष्ट्रपति बनने के करीब एक महीने बाद इस धरती की एक और बेटी राष्ट्रीय समाचारों की सुर्खियां में हैं।

ओडिशा के मयूरभंज जिले के रायरंगपुर अनुमंडल के लोग इस बात से खुश हैं कि द्रौपदी मुर्मू के राष्ट्रपति बनने के करीब एक महीने बाद इस धरती की एक और बेटी राष्ट्रीय समाचारों की सुर्खियां में हैं।
Advertisement
पति की जगह ले सकती है कल्पना सोरेन 
लोग इस बात से खुश हैं कि झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन उनके खिलाफ खनन पट्टा के मामले में बर्खास्त होने की स्थिति में अपने पति की जगह ले सकती हैं। कल्पना सोरेन बहलदा प्रखंड के तेंताला गांव की रहने वाली हैं।
कुछ भी हो जीत हमारीः अम्पा मुर्मू 
कल्पना सोरेन के पिता अम्पा मुर्मू ने कहा, ‘‘मैं खुश भी हूं और दुखी भी। मैं दुखी हूं क्योंकि मेरे दामाद हेमंत सोरेन राजनीतिक उथल-पुथल का सामना कर रहे हैं। मैं खुश भी हूं कि मेरी बेटी कल्पना को मुख्यमंत्री बनाए जाने की चर्चा हो रही है।’’
अम्पा मुर्मू ने कहा, ‘‘हम ऐसी स्थिति में हैं जहां सिक्के के दोनों पहलू हमारे पक्ष में हैं। कुछ भी हो, जीत हमारी है।’’
Advertisement
Next Article