देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।
Advertisement
Advertisement

मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक युवक ने अपने परिवार के आठ लोगों की हत्या कर दी। वारदात को अंजान देने के बाद आरोपी ने आत्महत्या कर ली। मिली जानकारी के अनुसार, माहुलझिर थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक आदिवासी व्यक्ति ने अपने परिवार के आठ लोगों की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी। इस वारदात को आरोपी ने बीती रात अंजाम दिया।

पुलिस अधीक्षक मनीष खत्री ने मीडिया को बताया कि आदिवासी दिनेश ने परिवार के आठ सदस्यों की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी और उसके बाद खुद ने आत्महत्या कर ली। आरोपी मानसिक विक्षिप्त बताया जा रहा है। उसकी कुछ समय पहले ही शादी हुई थी।
वारदात के बाद घर में मारे गए लोगों के शव पड़े हैं। पुलिस मौक पर पहुंच गई है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। इस वारदात से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है।