Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

केके की मौत के बाद बादशाह को किया ऐसा घटिया मैसेज, रैपर ने दिया करारा जवाब

केके के निधन से बॉलीवुड में शोक की लहर है। दो दिग्गज गायकों, सिद्धू मूसेवाला और केके के निधन के बाद अब इसी बीच सिंगर और रैपर बादशाह को सोशल मीडिया पर ट्रोल किया जा रहा है। बादशाह ने इस स्क्रीनशॉट को शेयर किया है। देखें ये पोस्ट…

12:26 PM Jun 03, 2022 IST | Desk Team

केके के निधन से बॉलीवुड में शोक की लहर है। दो दिग्गज गायकों, सिद्धू मूसेवाला और केके के निधन के बाद अब इसी बीच सिंगर और रैपर बादशाह को सोशल मीडिया पर ट्रोल किया जा रहा है। बादशाह ने इस स्क्रीनशॉट को शेयर किया है। देखें ये पोस्ट…

बॉलीवुड के फेमस सिंगर केके का मंगलवार 31 मई को कोलकाता में निधन हो गया। आज मुंबई में उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया है। सिंगर केके के निधन के बाद इंडस्ट्री से जुड़े लोग और सिंगर्स उन्हें श्रद्धांजलि दे रहें हैं। बता दें, 53 साल की उम्र में केके का निधन कोलकाता में एक कॉन्सर्ट के बाद हो गया था। केके के निधन से बॉलीवुड में शोक की लहर है। दो दिग्गज गायकों, सिद्धू मूसेवाला और केके के निधन के बाद अब इसी बीच सिंगर और रैपर बादशाह को सोशल मीडिया पर ट्रोल किया जा रहा है।
Advertisement
आपको बता दें, सिंगर और रैपर बादशाह ने अपने सोशल मीडिया इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक स्क्रीनशॉट शेयर किया है। ये स्क्रीनशॉट एक यूज़र के मैसेज का है, जिसमें बादशाह के लिए अपमानजनक शब्दों का इस्तेमाल किया हुआ है। इस स्क्रीनशॉट में देखा जा सकता है कि किस तरह का ट्रोलर ने बादशाह को घटिया मैसेज किया है। जिसमें लिखा है, “तू कब मारेगा”।
बादशाह ने इस स्क्रीनशॉट को शेयर करने के साथ लिखा है कि आप लोगों को बस ये आइडिया देने के लिए कि हर दिन मैं किस तरह की नफरत फेस करता हूं। बादशाह ने एक और मैसेज शेयर कर लिखा है, “आप जो देखते हैं, भ्रम है। आप जो सुनते हैं, झूठ है। कुछ लोग आपसे मिलने के लिए जान देते हैं। कुछ प्रार्थना करते हैं कि आप मर जाएं।”
बता दें, आदित्य प्रतीक सिंह सिसोदिया, जिन्हें ये इंडस्ट्री ‘बादशाह’ के नाम से जानती है। एक लोकप्रिय भारतीय सिंगर और रैपर हैं। वो अपने हिंदी, हरियाणवी और पंजाबी रीमिक्स के लिए काफी फेमस हैं। 36 साल की उम्र में सिंगर और रैपर बादशाह ने अपने करियर की शुरुआत 2006 में फेमस सिंगर यो यो हनी सिंह के साथ की थी।
बादशाह ने देश के कुछ टॉप सिंगर्स के साथ भी काम किया है। और उनके कई हिट गानों को कईं बॉलीवुड फिल्मों में भी इस्तेमाल किया गया है। साथ ही उन्हें रियलिटी शो ‘इंडियाज गॉट टैलेंट’ में जज के रूप में भी देखा जाता है। बादशाह इस देश के सबसे मशहूर रैपर्स में से एक हैं। रैपर के कुछ नामी गानों में जुगनू, मर्सी, पागल, गेंदा फूल, डीजे वाले बाबू, प्रॉपर पटोला, काला चश्मा जैसे कईं फेमस ट्रैक शामिल हैं।
Advertisement
Next Article