इस महिला पुलिसकर्मी के जज्बे को सलाम,लॉकडाउन में ड्यूटी करने के बाद घर जाकर बनाती हैं मास्क
इन दिनों भारत देश कोरोना वायरस की जाल में बेहद बुरी तरह से फंसा हुआ है। इस वायरस से संक्रमित देशभर में लोगों की संख्या 2902 जा पहुंची है,जबकि 68 लोगों की जान के लिए कोरोना आफत बना और उनकी मौत हो गयी।
04:11 PM Apr 04, 2020 IST | Desk Team
इन दिनों भारत देश कोरोना वायरस की जाल में बेहद बुरी तरह से फंसा हुआ है। इस वायरस से संक्रमित देशभर में लोगों की संख्या 2902 जा पहुंची है,जबकि 68 लोगों की जान के लिए कोरोना आफत बना और उनकी मौत हो गयी। अब ऐसे में कोरोना के तेजी से बढ़ते हुए मामलों को देख देश में इस टाइम सबसे ज्यादा मास्क और सैनिटाइज़र की जरूरत है। इस समय दुनिया में कई सारे लोगों को मास्क न मिलने की परेशानी झेलनी पड़ रही है।
तो ऐसे में देश के कई लोग जो करोना के खौफ में और इस वायरस से लोगों के बचाव के लिए घर में ही मास्क तैयार करके बांट रहे हैं। हाल ही में एक ताजा मामला मध्यप्रदेश से सामने आया है जहां पर एक महिला पुलिसकर्मी लॉकडाउन में ड्यूटी करने के बाद घर जाकर लोगों के लिए मास्क बनाती है। अब सोशल मीडिया पर महिला पुलिसकर्मी की जमकर तारीफ हो रही है। इतना ही नहीं मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने खुद इस महिला पुलिसकर्मी करते हुए ट्विटर पर लिखा है,बेटी सदा खुश रहो और जगत का कल्याण करती रहो।
पुलिसकर्मी महिला का नाम सृष्टि श्रोतिया है
इस बात की जानकारी ट्विटर यूजर संदीप सिंह नाम के एक शख्स ने दी है, उन्होंने 4 अप्रैल के दिन अपने ट्विटर अकाउंट पर सृष्टि की एक फोटो शेयर करके लिखा है #मध्यप्रदेश #सागर के खुरई थाने की महिला आरक्षक सृष्टि श्रोतिया लॉक डाऊन में पुलिस की ड्यूटी निभाने के बाद घर जाकर मास्क बनाती है। ये मास्क थाने के स्टाफ से लेकर आम जनता तक को बांट रही है। सृष्टि के जज्बे को कोटि कोटि प्रणाम…।
Advertisement
शिवराज सिंह चौहान ने दिया आशीर्वाद
संदीप सिंह के ट्वीट को री-ट्वीट करते हुए मध्य प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान ने लिखा, ‘आशा नाम मनुष्याणां काचिदाश्चर्यशॄङखला। यया बद्धा: प्राधावन्ति मुक्तास्तिष्ठन्ति पङ्गुवत्॥ सृष्टि का आधार हैं बेटियां और इन्हीं से सृष्टि धन्य होती है। श्रृष्टि जैसी बेटियों से बारंबार धन्य हुई यह धरा! बेटी, सदा खुश रहो और जगत का कल्याण करती रहो!’ उनके इस ट्वीट को खबर लिखे जाने तक 2 हजार से अधिक लाइक्स और 500 से ज्यादा री-ट्वीट मिल चुके हैं।
सोशल मीडिया की जनता ने इस महिला की बहादुरी को ऐसे किया सलाम। देखें कुछ अन्य लोगों का इस ट्वीट पर रिएक्शन…
Advertisement