लखनऊ के बाद गुरदासपुर में किया पिटबुल ने अटेक, 13 साल का मासूम बच्चा हुआ घायल
पंजाब के गुरदासपुर में 13 साल के बच्चे पर पिटबुल ने हमला कर दिया। ऐसा ही एक हादसा कुछ समय पहले लखनऊ में हुआ था।
11:53 AM Jul 30, 2022 IST | Desk Team
पंजाब के गुरदासपुर में 13 साल के बच्चे पर पिटबुल ने हमला कर दिया। ऐसा ही एक हादसा कुछ समय पहले लखनऊ में हुआ था।हालांकि बच्चे की जान बच गयी लेकिन इस हमले में मासूम बच्चा बुरी तरह से घायल हो गया। बच्चे की उम्र 13वर्ष है। बलोटा अस्पताल में बच्चे को भर्ती करवाया गया वहां उसका इलाज जारी है।
Advertisement
गुरप्रीत अपने पिता के साथ कही जा रहा था तभी रास्ते में पिटबुल ने मासूम बच्चे पर हमला किया और बच्चा स्कूटर से नीचे गिर गया। जिसके बाद पिटबुल ने उसके कान पर हमला किया और उसे बुरी तरह से नोच दिया। गुरप्रीत के पिता ने अपनी जान की परवाह न करते हुए अपने बच्चे को पिटबुल से बचा लिया। कुत्ते का मालिक जल्दी से अपने कुत्ते को लेकर घर चला गया। पुलिस ने इस मामले में कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं की और न ही कोई कार्यवाही की।
Advertisement