For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

शादी के बाद राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा आये सीएम केजरीवाल और भगवंत मान के साथ नज़र, साथ में क्लिक करवाई तस्वीरें

08:51 AM Sep 26, 2023 IST | Nikita MIshra
शादी के बाद राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा आये  सीएम केजरीवाल और भगवंत मान के साथ नज़र  साथ में क्लिक करवाई तस्वीरें

आखिरकार आम आदमी पार्टी के युवा सांसद राघव चड्ढा और बॉलीवुड की बेहतरीन अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा 24 सितंबर के दिन राजस्थान के उदयपुर के लीला पैलेस होटल में एक दूसरे के साथ शादी के रिश्ते में बंध गए। इनकी शादी काफी सेक्रेटली मनाई गई। जहां गेस्टों की लिस्ट भी काफी सीक्रेट थी। लेकिन सबको यह जरूर मालूम था की शादी में आम आदमी पार्टी और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के साथ-साथ पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान जरूर नजर आने वाले हैं क्योंकि राघव चढ़ा हमेशा ही रहते हुए नजर आए हैं की मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल उनके रोल मॉडल हैं। और हुआ भी कुछ ऐसा ही यह दोनों ही उनकी शादी में पधारे और परिणीति राघव चढ़ा के साथ दोनों ने तस्वीर भी खिंचवाई साथी अपना आशीर्वाद भी इन दोनों को दिया।

क्या कहा AAP ने ?

इस समय सोशल मीडिया पर नव विवाहित जोड़े राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा की मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान के साथ एक तस्वीर काफी तेजी से वायरल हो रही है इंस्टाग्राम पर इन दोनों की तस्वीर डाली और इनको शुभकामनाएं विधि जहां आम आदमी पार्टी ने लिखा है कि आप परिवार की ओर से हमारे सांसद राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा को नई शुरुआत के लिए शुभकामनाएं आप दोनों को जीवन का भरपूर प्यार मिले और खुशियों की शुभकामनाएं।

इन लोगों ने दी बधाई

राजनीति के अलावा दुनिया भर के तमाम सेलिब्रिटीजों ने भी इन दोनों की शादी को लेकर ढेरों शुभकामनाएं दी है। जहां पूर्व टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह शिवसेना के नेता आदित्य ठाकरे और मनीष मल्होत्रा ने भी इन सितारों को उनकी शादी के लिए ढेरों शुभकामनाएं दी। आपको बता दे कि दोनों की सगाई 13 में को दिल्ली में ही हुई थी जहां समझ में केजरीवाल के साथ-साथ पंजाब के मुख्यमंत्री मान भी मौजूद थे, इतना ही नहीं बल्कि शादी में पूर्व मिस वर्ल्ड और बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा भी इस सगाई में मौजूद थी।

Advertisement
Advertisement
Author Image

Nikita MIshra

View all posts

Advertisement
×