W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

नारायण राणे की गिरफ्तारी के बाद बेटे नितेश ने एक वीडियो किया ट्वीट, ‘‘करारा जवाब’’ देने का दिया संकेत

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के खिलाफ कथित आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले में केन्द्रीय मंत्री नारायण राणे की गिरफ्तारी के बाद उनके बेटे नितेश राणे ने बॉलीवुड की एक फिल्म का वीडियो ट्विटर पर साझा कर पूरे वाकये पर करारा जवाब देने का संकेत दिया।

01:21 PM Aug 25, 2021 IST | Ujjwal Jain

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के खिलाफ कथित आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले में केन्द्रीय मंत्री नारायण राणे की गिरफ्तारी के बाद उनके बेटे नितेश राणे ने बॉलीवुड की एक फिल्म का वीडियो ट्विटर पर साझा कर पूरे वाकये पर करारा जवाब देने का संकेत दिया।

नारायण राणे की गिरफ्तारी के बाद बेटे नितेश ने एक वीडियो किया ट्वीट  ‘‘करारा जवाब’’ देने का दिया संकेत
Advertisement
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के खिलाफ कथित आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले में केन्द्रीय मंत्री नारायण राणे की गिरफ्तारी के बाद उनके बेटे एवं भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता नितेश राणे ने बॉलीवुड की एक फिल्म का वीडियो ट्विटर पर साझा कर पूरे वाकये पर करारा जवाब देने का संकेत दिया।
Advertisement
नितेश राणे ने ट्विटर पर फिल्म ‘राजनीति’ का एक वीडियो साझा किया, जिसमें अभिनेता मनोज बाजपेयी कहते नजर आ रहे हैं, ‘‘ आसमान पर थूकने वाले को शायद यह पता नहीं है कि वह उनके चेहरे पर ही गिरेगा….करारा जवाब मिलेगा, करारा जवाब मिलेगा।’’
Advertisement

केंद्रीय मंत्री राणे ने दावा किया था कि स्वतंत्रता दिवस के मौके पर अपने संबोधन में मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे यह भूल गए कि देश की आजादी को कितने साल हुए हैं। उन्होंने कहा था, ‘‘ अगर मैं वहां होता तो उन्हें एक जोरदार थप्पड़ मारता।’’
Advertisement
इस मामले में उन्हें मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया गया था। हालांकि बाद में महाड की एक अदालत ने मंगलवार देर रात उन्हें जमानत दे दी थी। जमानत मिलने के बाद केन्द्रीय सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्री राणे ने ट्वीट किया था, ‘‘ सत्यमेव जयते।’’
इस संबंध में उनके खिलाफ महाराष्ट्र में चार थानों में प्राथमिकी दर्ज की गई है, जिससे मंगलवार को राज्य में राजनीतिक माहौल गर्म हो गया था।
Author Image

Ujjwal Jain

View all posts

Advertisement
Advertisement
×