Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

प्रियंका चोपड़ा के बाद फैंस ने बिपाशा बासु पर सिगरेट को लेकर निशाना साधा, मिला करारा जवाब

बिपाशा बासु ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर लाइव सेशन शुरू किया है जिसमे वो लाइव फैंस के सवालों के जवाब देती है। इस लाइव सेशन में फैन ने बिपाशा से सवाल किया , “आप सिगरेट पीती हैं?”

06:03 AM Jul 26, 2019 IST | Ujjwal Jain

बिपाशा बासु ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर लाइव सेशन शुरू किया है जिसमे वो लाइव फैंस के सवालों के जवाब देती है। इस लाइव सेशन में फैन ने बिपाशा से सवाल किया , “आप सिगरेट पीती हैं?”

हाल ही में एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा की सिगरेट पीते हुए तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थी और लोगों ने उन्हें इस चीज के लिए काफी ट्रोल भी किया था। दरअसल प्रियंका चोपड़ा बीते साल दिवाली के मौके पर सिगरेट को सेहत के लिए खतरनाक बताकर ट्वीट कर चुकी थीं।
Advertisement
लोगों ने उन्हें ये कहते हुए ट्रोल करना शुरू कर दिया की की एक तरफ उन्हें पटाखों के धुएं पर अस्थमा याद आता है वहीं सिगरेट पीते हुए उनका अस्थमा कहां गया। अब प्रियंका के बाद बिपाशा बासु से भी एक फैन ने सिगरेट के ऊपर सवाल किया है। 
बिपाशा बासु ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर लाइव सेशन शुरू किया है जिसमे वो लाइव फैंस के सवालों के जवाब देती है। इस लाइव सेशन में फैन ने बिपाशा से सवाल किया , “आप सिगरेट पीती हैं?” यह सवाल सुनते ही बिपाशा ने भी करारा जवाब दिया।
इस सवाल के जवाब में बिपाशा ने कहा- ‘मैं हमेशा अपने आसपास के लोगों को भी स्मोक नहीं करने की सलाह देती हूं।’ इस जवाब के बाद फैन ने उनसे इस मामले में कोई सवाल नहीं किया। 
आपको बता दें बिपाशा और प्रियंका से पहले कई और अभिनेत्रियां सिगरेट पीने को लेकर सोशल मीडिया फंस चुकी है। कपिल शर्मा के शो में नजर आने वाली सुमोना की भी एक तस्वीर दो साल पहले वायरल हुई थी जिसमे वो बैक स्टेज स्मोक करती हुई नजर आ रही थी। 
इस तस्वीर के वायरल होने के 2 साल बाद सुमोना ने इस पर हाल ही में सफाई दी। सुमोना ने कहा कि अब उन्होंने सिगरेट छोड़ दी है। वहीं प्रियंका चोपड़ा हाल ही में अपने जन्मदिन पर पति निक जोनस और मां के साथ मियामी बीच पर सिगरेट पीते हुए कैमरे में कैद हुई थी। 
प्रियंका से पहले भी कई बॉलीवुड सितारे पब्लिक प्लेस में स्मोक करते हुए नजर आ चुके है और कुछ समय पहले रणबीर कपूर के साथ पाकिस्तानी एक्ट्रेस माहिरा खान भी न्यूयोर्क में सिगरेट के काश लगाते हुए स्पॉट हुई थी। 

कारगिल विजय दिवस पर तोहफा , 26 जुलाई को सिनेमा हॉल में वापसी कर रही है उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक

Advertisement
Next Article