For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

पुतिन के बाद इटली PM ने कहा - रूस-यूक्रेन विवाद को सुलझा सकता है भारत

07:00 AM Sep 08, 2024 IST | Shera Rajput
पुतिन के बाद इटली pm ने कहा   रूस यूक्रेन विवाद को सुलझा सकता है भारत

इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी ने शनिवार को कहा कि भारत और चीन जैसे देश यूक्रेन में संघर्ष को सुलझाने में भूमिका निभा सकते हैं।
रूस-यूक्रेन विवाद को सुलझा सकता है भारत - इटली PM
मेलोनी की यह टिप्पणी शनिवार को उत्तरी इटली के सेर्नोबियो शहर में एम्ब्रोसेटी फोरम में की गई, जहां उन्होंने यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोद‍िमिर जेलेंस्की के साथ भी बैठक की। यह टिप्पणी रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन द्वारा क्षेत्र में चल रहे संकट को सुलझाने में भारत के प्रयासों पर बयान के 48 घंटे से भी कम समय बाद आई।
चीन और भारत जैसे राष्ट्र यूक्रेन में संघर्ष को हल करने में भूमिका निभा सकते हैं - मेलोनी
मेलोनी ने कहा कि यह स्पष्ट है कि यदि अंतरराष्‍ट्रीय कानून के नियमों को तोड़ा जाता है, तो इससे अराजकता और संकट को बढ़ावा म‍िलेगा। यही बात मैंने अपने चीनी समकक्षों से भी कही। मुझे लगता है कि चीन और भारत जैसे राष्ट्र यूक्रेन में संघर्ष को हल करने में भूमिका निभा सकते हैं और उन्हें भूमिका निभानी चाहिए।
पुतिन ने भी इस मुद्दे को सुलझाने में भारत की भूमिका का किया था उल्लेख
गुरुवार को व्लादिवोस्तोक में 9वें पूर्वी आर्थिक मंच को संबोधित करते हुए रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने भी इस मुद्दे को सुलझाने में भारत की भूमिका का उल्लेख किया था।
हम अपने मित्रों और भागीदारों का सम्मान करते हैं - पुतिन
पुतिन ने कहा था कि हम अपने मित्रों और भागीदारों का सम्मान करते हैं, जो मुझे लगता है कि संघर्ष (यूक्रेन के साथ) से जुड़े सभी मुद्दों के समाधान करने में ईमानदारी से रुचि रखते हैं। मैं चीन, ब्राजील, भारत के नेताओं के संपर्क में हूं और मुझे इन देशों के नेताओं पर भरोसा है। वे समस्‍या के समाधान में भूम‍िका न‍िभा सकते हैं।
मेलोनी की टिप्पणी शनिवार को एम्ब्रोसेटी फोरम के दौरान जेलेंस्की के साथ उनकी बैठक के बाद आई। वहां दोनों नेताओं ने ताजा घटनाक्रम पर चर्चा की।

Advertisement
Advertisement
Author Image

Shera Rajput

View all posts

Advertisement
×