Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

राजस्थान के बाद अब एमपी नेताओं संग नड्डा और शाह की बैठक, BJP उम्मीदवारों के नाम पर मंथन

07:28 PM Oct 17, 2023 IST | Prateek Mishra

राजस्थान भाजपा कोर कमेटी के नेताओं के संग बैठक करने के बाद अब जेपी नड्डा और अमित शाह मध्य प्रदेश भाजपा कोर कमेटी के नेताओं के संग बैठक कर रहे हैं। नड्डा के आवास पर मध्य प्रदेश चुनावों के लिए बची हुई विधानसभा सीटों पर उम्मीदवारों के नाम को लेकर चर्चा शुरू हो गई है।

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, मध्य प्रदेश भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बीडी शर्मा, मध्य प्रदेश के चुनाव प्रभारी एवं केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव, राज्य के चुनाव सह प्रभारी एवं केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव, केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर और भाजपा राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय सहित कोर ग्रुप के कई नेता बैठक में मौजूद हैं। इससे पहले जेपी नड्डा और अमित शाह ने राजस्थान भाजपा कोर कमेटी के नेताओं संग मैराथन बैठक कर उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट और राजस्थान में पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं द्वारा सार्वजनिक रूप से विरोध जताने पर भी चर्चा की।

आपको बता दें कि, मध्य प्रदेश में 17 नवंबर और राजस्थान में 25 नवंबर को विधान सभा का चुनाव होना है। मतगणना 3 दिसंबर को होगी। भाजपा ने राजस्थान के लिए अपनी पहली लिस्ट 9 अक्टूबर को जारी किया था, जिसमें 41 उम्मीदवारों की घोषणा की गई थी। मध्य प्रदेश के लिए पार्टी अब तक उम्मीदवारों की चार लिस्ट जारी कर चुकी है। इन चारों लिस्ट को मिला कर पार्टी अब तक 136 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर चुकी है।

 

 

Advertisement
Advertisement
Next Article