टॉप न्यूज़भारतविश्वराज्यबिजनस
खेल | क्रिकेटअन्य खेल
बॉलीवुड केसरीराशिफलSarkari Yojanaहेल्थ & लाइफस्टाइलtravelवाइरल न्यूजटेक & ऑटोगैजेटवास्तु शस्त्रएक्सपलाइनेर
Advertisement

रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंचने के बाद मुनाफा वसूली से सेंसेक्स लुढ़का

बीएसई का सेंसेक्स बृहस्पतिवार को अब तक के सर्वोच्च स्तर पर पहुंचने के बाद मुनाफावसूली की बिकवाली निकलने से 135 अंक की गिरावट के साथ बंद हुआ।

12:56 PM Apr 19, 2019 IST | Desk Team

बीएसई का सेंसेक्स बृहस्पतिवार को अब तक के सर्वोच्च स्तर पर पहुंचने के बाद मुनाफावसूली की बिकवाली निकलने से 135 अंक की गिरावट के साथ बंद हुआ।

मुंबई : कमजोर वैश्विक संकेतों के बीच बीएसई का सेंसेक्स बृहस्पतिवार को अब तक के सर्वोच्च स्तर पर पहुंचने के बाद मुनाफावसूली की बिकवाली निकलने से 135 अंक की गिरावट के साथ बंद हुआ।

Advertisement

बीएसई का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स दिन के कारोबार में एक समय अब तक के सर्वोच्च स्तर 39,487.45 अंक पर पहुंच गया, लेकिन कारोबार की समाप्ति पर यह 135.36 अंक यानी 0.34 प्रतिशत गिरकर 39,140.28 अंक पर बंद हुआ।

वहीं एनएसई का निफ्टी भी 34.35 अंक यानी 0.29 प्रतिशत गिरकर 11,752.80 अंक पर बंद हुआ। सामान्य मॉनसून के अनुमान और कंपनियों के तिमाही परिणामों के सकारात्मक रहने की उम्मीद के बीच मंगलवार को सेंसेक्स रिकॉर्ड उच्च स्तर पर बंद हुए थे।

Advertisement
Next Article