For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

अय्यर को रिलीज करने के बाद इस युवा खिलाड़ी को मिलेगी KKR की कमान

युवा सितारे को KKR की कमान, अय्यर को किया गया था रिलीज।

06:17 AM Nov 13, 2024 IST | Ravi Mishra

युवा सितारे को KKR की कमान, अय्यर को किया गया था रिलीज।

अय्यर को रिलीज करने के बाद इस युवा खिलाड़ी को मिलेगी kkr की कमान

IPL 2024 खत्म होने के बाद सबको लगा की KKR की टीम सबसे संतुलित है। लेकिन सबको हैरान करते हुए KKR ने IPL रिटेंशन में कप्तान श्रेयस अय्यर को ही रिलीज कर दिया। KKR ने 6 खिलाड़ियों को रिटेन किया। आंद्रे रसल, सुनील नरेन, वरुण चक्रवर्ती, रिंकू सिंह, रमनदीप सिंह और हर्षित राणा KKR के रिटेंशन लिस्ट में शामिल हुए। पिछले सीजन के कप्तान श्रेयस अय्यर को का नाम इस रिटेंशन लिस्ट से गायब दिखा। IPL रिटेंशन के बाद KKR CEO वैंकी मैसूर ने बताया कि श्रेयस अय्यर अपनी मार्केट वैल्यू पता करना चाहते थे। इसीलिए उन्हें रिलीज कर दिया गया। वैंकी मैसूर ने यह भी बताया था की श्रेयस अय्यर उनके पहले रिटेंशन थे।

अब कई मीडिया रिपोर्ट्स ऐसा दावा कर रही है कि KKR की फ्रेंचाइजी इन 6 रिटेन किए गए खिलाड़ियों में ही अपना कप्तान खोज रही है। और वो कप्तान रिकू सिंह हो सकते है। रिंकू सिंह का नाम इन दिनों KKR के कप्तान के रुप में आगे बढ़ाया जा रहा है। अगर ऐसा होता है तो ये सभी IPL फैंस के लिए बड़ा सरप्राइज साबित हो सकता है। रिंकू ने पहली बार ऐसे स्तर पर कप्तानी करेंगे। ऐसे में वो प्रेशर को कैसे झेलेंगे ये देखना काफी दिलचस्प होगा।

रिंकू सिंह को पहली बार KKR ने 2018 में 80 लाख में खरीदा था। लगातार अच्छा प्रदर्शन न करने के बाद भी KKR ने उन्हें लगातार अपनी टीम में रखा। IPL 2022 से पहले हुए मेगा ऑक्शन में रिंकू को 55 लाख का खरीदा गया। 2023 में यश दयाल के खिलाफ आखिरी ओवर में 5 छक्के लगाकर रिंकू स्टार बन गए। इसके बाद उन्हें भारतीय टीम में भी जगह मिली। और अब KKR के कप्तान बनाए जाने के उपर भी विचार किया जा रहा है।

Advertisement
Advertisement
Author Image

Ravi Mishra

View all posts

Advertisement
×