टॉप न्यूज़भारतविश्वराज्यबिजनस
खेल | क्रिकेटअन्य खेल
बॉलीवुड केसरीराशिफलSarkari Yojanaहेल्थ & लाइफस्टाइलtravelवाइरल न्यूजटेक & ऑटोगैजेटवास्तु शस्त्रएक्सपलाइनेर
Advertisement

जालंधर से रिंकू व अंगुराल के बाद अब 4 और लोग होंगे भाजपा में शामिल, दिल्ली हुए रवाना

09:43 AM Mar 31, 2024 IST | Rakesh Kumar

जालंधर से बड़ी खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि सांसद सुशील रिंकू व विधायक शीतल अंगुराल के भाजपा में शामिल होने के बाद जालंधर के पार्षद भी भाजपा में जाने की तैयारी में जुट गए हैं। खबर मिली है कि जालंधर के 12 पार्षदों की शहर के बाहर मीटिंग रखी गई थी, जिसके बाद उक्त सभी पार्षद दिल्ली रवाना हो गए हैं तथा कल वह भाजपा में शामिल होंगे।

Advertisement

 Highlights 

पार्षद कल सुबह भाजपा ज्वाइन करने जा रहे

मीटिंग के बाद गुप्त तरीके से सभी पार्षद दिल्ली रवाना हुए ताकि किसी को इस बात की भनक लग लग सके। फिलहाल बताया जा रहा है कि उक्त सभी पार्षद कल सुबह भाजपा ज्वाइन करने जा रहे हैं। जिक्रयोग्य है कि रिंकू व शीतल के भाजपा ज्वाइन करने के बाद यह संभावना जताई जा रही थी कि उनसे जुड़े कुछ और लोग भी भाजपा ज्वाइन कर सकते हैं। वहीं आज 12 पार्षदों के दिल्ली रवाना होने की खबर से इस बात की पुष्टि होती नजर आ रही है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Next Article