Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

सलमान खान के बाद Shahrukh Khan को मिली जान से मारने की धमकी, रायपुर पहुंची मुंबई पुलिस

बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान के बाद अब शाहरुख खान को जान से मारने की धमकी मिली है। एक व्यक्ति द्वारा जान से मारने के साथ उनसे फिरौती की मांग भी की गई है।

08:58 AM Nov 07, 2024 IST | Rahul Kumar Rawat

बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान के बाद अब शाहरुख खान को जान से मारने की धमकी मिली है। एक व्यक्ति द्वारा जान से मारने के साथ उनसे फिरौती की मांग भी की गई है।

ShahRukh Khan Death Threat: बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान के बाद अब शाहरुख खान को जान से मारने की धमकी मिली है। एक व्यक्ति द्वारा जान से मारने के साथ उनसे फिरौती की मांग भी की गई है। बताया जा रहा है कि शाहरुख खान धमकी मिलने के बाद मुंबई के बांद्रा पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने कॉल को ट्रेस किया तो पता चला कॉल रायपुर से आया था जिसके बाद मुंबई पुलिस की टीम रायपुर गई हैं। अभी आगे की जांच जारी हैं।

बांद्रा पुलिस ने केस दर्ज किया

मामले को संज्ञान में लेते हुए मुंबई के बांद्रा पुलिस स्टेशन में एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ अभिनेता शाहरुख खान को कथित तौर पर धमकी देने का मामला दर्ज किया गया है। बीएनएस की धारा 308(4), 351(3)(4) के तहत मामला दर्ज किया गया है। सूत्रों के मुताबिक, फैजान नाम के शख्स ने धमकी भरा कॉल किया था, जो रायपुर का रहने वाला बताया जा रहा है। जिस फैजान नाम के शख्स ने शाहरुख खान को धमकी भरा कॉल किया था, जब उसका कॉल ट्रेस किया गया, तो वो रायपुर का निकला।

आरोपी की तलाश में रायपुर पहुंची मुंबई पुलिस

अब पुलिस की टीम रायपुर के लिए रवाना हो गई है। हालांकि, यह पहली बार नहीं है। साल 2023 में फिल्म पठान और जवान की सफलता के बाद भी उन्हें जान से मारने की धमकी मिल चुकी है, जिसके बाद उनकी सुरक्षा बढ़ा दी गई थी। हालांकि, पुलिस की ओर से अभी इसकी अधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI‘ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Advertisement
Next Article