Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

बांग्लादेश से तीन बच्चों के साथ Seema पार कर भारत आई दिलरूबा, लेकिन यहां हो गया कुछ और.?

01:42 PM Oct 02, 2023 IST | Gulshan Kumar Jha

Dilruba: बीते दिनों हर जगहों पर पाकिस्तान से आई सीमा हैदर के चर्चे थे। जिस वजह से आज सीमा सभी के लिए पाकिस्तानी भाभी बन गई है। सीमा के बाद भारत की अंजू पाकिस्तान चली गई थी। जिसके चर्चे सभी जगहों पर खुब हुए थे। अब इसी सिलसिले में एक और प्रेम कहानी सामने आई है, जिसके बाद बांग्लादेश की दिलरूबा सभी सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म पर तेजी से वायरल हो रही है। जानें क्या है बांग्लादेश की दिलरूबा प्रेम।

Advertisement

सीमा पार कर दिलरुबा

प्यार के लिए कोई भी किसी भी हद तक जा सकता है। इस बात की गवाही हाल ही के महीने में घटी कुछ प्रेम कहानियों ने दिया है। पूरा मामला भारत और नेपाल की सीमा के पास रोशन गढ़ का है। माहिला का नाम दिलरुबा है। जिसकी पहचान सोशल मीडिया पर अब्दुल करीम नाम के शख्स के साथ के साथ हुई थी। दिलरुबा बांग्लादेश से सीमा पार कर भारत में दाखिल हुई। उस समय अब्दुल का प्रेम प्रसंग सबके सामने आ गया।

टिकटॉक पर हुई थी मुलाकात

जब बांग्लादेशी महिला युवक के घर पहुंची तो इलाके के कई लोग हैरान रह गए। वहां मौजूद कुछ लोगों ने इस महिला के बारे में पुलिस को जानकारी दी। उस वक्त पुलिस ने महिला को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया था। दिलरुबा ने बताया है कि वह बांग्लादेश के रोजन जिले के चटगांव का रहने वाला है। महिला ने बताया कि महिला की अब्दुल से सबसे पहले मुलाकात टिकटॉक पर हुई थी। वहीं से इन दोनों का प्यार शुरू हुआ था।

लेकिन जब महिला अब्दुल के घर पहुंची तो वहां उसके साथ काफी गलत हुआ क्योंकि वहां दिलरूबा को अब्दुल की पहली शादी के बारे में पता चल गया। जब पुलिस ने भी मामले की जांच की तो उस समय वे भी चौंक गये थे। इस मामले में कुछ बातें सामने आई है जिसके मुताबिक दिलरूबा के पति की मौत की होने के कारण वो काफी अकेली थी और अब्दुल से शादी करने के लिए भारत पर्यटक वीजा पर आई थी। फिलहाल जानकारी है कि महिला बांग्लादेश वापस चली गई है।

Advertisement
Next Article