W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

क्या शैलेश लोढ़ा के बाद अब ये एक्टर तारक मेहता बन दर्शको को सिखाएंगे रोज़ नया पाठ?

खबरों कि मानें तो मेकर्स ने शो के लिए शैलेश लोढ़ा का रिप्लेसमेंट ढूंढ लिया है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो अब शो में सचिन श्रॉफ तारक मेहता की भूमिका निभाते हुए दिखाई देने वाले हैं।

11:47 AM Sep 12, 2022 IST | Desk Team

खबरों कि मानें तो मेकर्स ने शो के लिए शैलेश लोढ़ा का रिप्लेसमेंट ढूंढ लिया है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो अब शो में सचिन श्रॉफ तारक मेहता की भूमिका निभाते हुए दिखाई देने वाले हैं।

क्या शैलेश लोढ़ा के बाद अब ये एक्टर तारक मेहता बन दर्शको को सिखाएंगे रोज़ नया पाठ
Advertisement
तारक मेहता का उल्टा चश्मा ऑडियंस की पहली पसंद हुआ करता था। ये शो हर किसी का दिल जीतने में कामयाब रहा, लेकिन कुछ समय से एक- एक कर जैसे शो से सितारे अलग हो रहे है, कही न कही लोग भी इस शो से दूर होते जा रहे है। हाल ही में तारक मेहता का किरदार निभाने वाले एक्टर शैलेश लोढ़ा ने इस शो को अलविदा कहा था। जिसके बाद से फैंस काफी मायूस है, ये शो कुछ वक्त से सुर्खियों में छाया हुआ है।
Advertisement
Advertisement
शैलेश के शो छोड़ने की खबर जब शुरुआत में सामने आई थी तो मेकर्स ने इस तरह की खबरों से इंकार कर दिया था। हालांकि, बाद में मेकर्स ने बयान जारी किया कि शैलेश तारक मेहता की शूटिंग बंद कर चुके है। अब हाल ही में आई खबरों कि मानें तो मेकर्स ने शो के लिए शैलेश लोढ़ा का रिप्लेसमेंट ढूंढ लिया है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो अब शो में सचिन श्रॉफ तारक मेहता की भूमिका निभाते हुए दिखाई देने वाले हैं।
इतना ही नहीं बल्कि ये भी कहा जा रहा है कि सचिन दो दिन शो की शूटिंग भी कर चुके हैं। आपको बता दे, सचिन श्रॉफ टीवी के पॉपुलर और हैंडसम एक्टर में से एक हैं, जो कई शोज में नजर आ चुके है। आखिरी बार सचिन श्रॉफ को ओटीटी प्रोजेक्ट ‘आश्रम’ और टीवी शो ‘गुम है किसी के प्यार में’ देखा गया था।
बात शैलेश लोढ़ा की करे तो मार्च 2022 में उन्होंने शो की शूटिंग रोक दी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, वो अपने कॉन्ट्रैक्ट से खुश नहीं थे, उन्हें ऐसा महसूस होने लगा था कि उनकी तारीखों का सही तरीके से शो में इस्तेमाल नहीं किया जा रहा है।
शैलेश के शो छोड़ेने के पीछे की एक बड़ी वजह ये भी थी कि वो कुछ ज्यादा अवसरों को एक्सप्लोर नहीं कर पा रहे थे। पिछले साल उन्होंने कई ऑफर्स ठुकरा दिए थे। वही, प्रोडक्शन हाउस ने शैलेश लोढ़ा को मनाकर शो में वापस लाने की पूरी कोशिश कि हालांकि चीजें ठीक नहीं हो पाईं। लेकिन अब ये देखना मज़ेदार होगा कि तारक मेहता के रोल में सचिन श्रॉफ को देखकर ऑडियंस कैसे रियेक्ट करती है।
Advertisement
Author Image

Advertisement
×