Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

सुल्ली डील्स और बुली बाई के बाद क्लबहाउस ऐप बना रही महिलाओं को निशाना, DCW ने भेजा पुलिस को नोटिस

सुल्ली डील्स और बुली बाई के बाद अब क्लबहाउस नाम की ऐप मुस्लिम महिलाओं को अपना निशाना बना रही है।

05:29 PM Jan 18, 2022 IST | Desk Team

सुल्ली डील्स और बुली बाई के बाद अब क्लबहाउस नाम की ऐप मुस्लिम महिलाओं को अपना निशाना बना रही है।

सुल्ली डील्स और बुली बाई के बाद अब क्लबहाउस नाम की ऐप मुस्लिम महिलाओं को अपना निशाना बना रही है। इस मामले के सामने आने के बाद दिल्ली महिला आयोग (DCW) ने दिल्ली पुलिस को नोटिस जारी कर ऑडियो चैट ऐप क्लब हाउस में मुस्लिम महिलाओं के खिलाफ अश्लील टिप्पणी करने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। 
Advertisement
DCW ने की साइबर क्राइम सेल से तुरंत कार्रवाई की मांग 
डीसीडब्ल्यू ने एक बयान में कहा कि उन्होंने दिल्ली पुलिस के साइबर क्राइम सेल से उन लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने के लिए कहा है, जिन्होंने इस विषय पर “मुस्लिम लड़कियां हिंदू लड़कियों की तुलना में अधिक सुंदर हैं” विषय पर एक गंदी बातचीत में भाग लिया। बयान में कहा गया कि पैनल ने उस चैट का संज्ञान लिया, जिसमें “प्रतिभागियों को मुस्लिम महिलाओं और लड़कियों को निशाना बनाते हुए अश्लील और अपमानजनक टिप्पणी करते हुए स्पष्ट रूप से सुना जा सकता है।”
DCW की चेयरपर्सन ने ऑडियो पर जताई हैरानी, कही ये बात  
आयोग ने दिल्ली पुलिस से आरोपियों को तुरंत गिरफ्तार करने और 5 दिनों के भीतर विस्तृत कार्रवाई रिपोर्ट देने को कहा है। बातचीत पर हैरानी जताते हुए DCW की चेयरपर्सन स्वाति मालीवाल ने कहा, “किसी ने मुझे ट्विटर पर क्लबहाउस ऐप पर ऑडियो बातचीत को टैग किया, जिसमें मुस्लिम महिलाओं और लड़कियों को निशाना बनाया गया और उनके खिलाफ घृणित यौन टिप्पणी की गई।” 
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ क्लबहाउस का ऑडियो क्लिप 
उन्होंने कहा, “देश में इस तरह की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं, इस पर मुझे बहुत गुस्सा आता है। दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जरूरत है और इसलिए मैंने दिल्ली पुलिस को नोटिस जारी कर मामले में तत्काल प्राथमिकी और गिरफ्तारी की मांग की है।” बता दें कि क्लब हाउस चैट का एक ऑडियो क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिससे आक्रोश फैल गया और इसमें शामिल लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की गई।
Advertisement
Next Article