Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

अब यूक्रेन में मचेगी तबाही! रूस पर हमले के बाद पुतिन ने ट्रंप को लगाया फोन, दोनों में हुई ये बात

पुतिन-ट्रंप की बातचीत: यूक्रेन पर हमले का बदला लेने की तैयारी

10:40 AM Jun 05, 2025 IST | Neha Singh

पुतिन-ट्रंप की बातचीत: यूक्रेन पर हमले का बदला लेने की तैयारी

यूक्रेन के ड्रोन हमले के बाद पुतिन ने ट्रंप से फोन पर बात की, जिसमें उन्होंने बदला लेने की बात दोहराई। दोनों नेताओं के बीच एक घंटे 15 मिनट की बातचीत हुई। ट्रंप ने कहा कि शांति के प्रयास जारी हैं, लेकिन पुतिन की गंभीरता पर सवाल उठाए।

यूक्रेन की ओर से रूस पर हुए भीषण हमले के बाद राष्ट्रपति पुतिन के अंदर बदले की आग जल रही है। पुतिन ने अब यूक्रेन में तबाही मचाने की कसम खा ली है। पुतिन ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से बातचीत में साफ कह दिया है कि वे अब चुप नहीं बैठेंगे। राष्ट्रपति ट्रंप ने बुधवार तो बताया कि उन्होंने रूस के राष्ट्रपति पुतिन से फोन पर बातचीत की। ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर एक पोस्ट लिखकर पुतिन से हुई बातचीत की जानकारी दी है। ट्रंप का कहना है कि उन्होंने पुतिन से एक घंटे 15 मिनट तक फोन पर बात की। दोनों नेताओं के बीच यह बातचीत रविवार को यूक्रेन द्वारा किए गए ड्रोन हमले के बाद हुई है। पुतिन ने इस फोन कॉल में बदला लेने की बात दोहराई है।

शांति संभव नहीं- डोनाल्ड ट्रंप

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने ट्रूथ पर लिखा, मैंने अभी-अभी रूस के राष्ट्रपति पुतिन के साथ टेलीफोन पर बात की है। इस फोन कॉल पर हमनें रूस के जेट्स पर हुए हमलों के बारे में चर्चा की। यह बहुत अच्छी वार्ता थी लेकिन वार्ता तुरंत शांति की तरफ नहीं बढ़ सकी है। पुतिन ने कहा कि हाल ही में हुए हमलों का उन्हें हर हाल में जवाब देना है। आपको बता दें यह हमला युक्रेन की ओर से किया गया अब तक का सबसे बड़ा हमला माना जा रहा है, जिसमें यूक्रेन के पांच एयरबेस को निशाना बनाया गया है।

Advertisement

ट्रंप ने पुतिन को कहा था सनकी

ट्रंप और पुतिन की यह दूसरी बातचीत है इससे पहले 19 मई को भी दोनों नेताओं ने फोन पर बात की थी। हालांकि रूस और यूक्रेन के बीच शांति के प्रयास जारी हैं, लेकिन युद्ध रुकने की कोई पक्की उम्मीद नहीं है। ट्रंप ने पुतिन की हालिया हरकतों पर नाराजगी जताते हुए कहा, “वह बिल्कुल पागल हो गए हैं।” इससे पहले ट्रंप ने उन्हें यूक्रेनी शहरों पर मिसाइल हमले करने के खिलाफ चेतावनी दी थी और कहा था, “पुतिन आग से खेल रहे हैं।”

युद्ध विराम के लिए सहमत नहीं पुतिन

यूक्रेन में युद्ध रोकने और शांति स्थापित करने के प्रयास जारी हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप इस दिशा में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं लेकिन अमेरिका का कहना है कि रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन गंभीरता नहीं दिखा रहे हैं। अमेरिका ने कई बार साफ कर दिया है कि पुतिन को युद्ध विराम के लिए ईमानदार और गंभीर पहल करनी होगी लेकिन पुतिन इसेक लिए सहमत नहीं हैं।

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का बड़ा फैसला, 12 देशों के नागरिकों की अमेरिका में एंट्री बैन

Advertisement
Next Article