For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

बिहार : विवाद के बाद कार्तिक सिंह को कानून मंत्री पद से हटाकर दिया गया गन्ना विभाग

बिहार में नवगठित महागठबंधन सरकार में मंत्री पद की शपथ लेने के बाद से ही विवादों में घिरे मंत्री कार्तिक कुमार उर्फ कार्तिकेय सिंह का विभाग बदल दिया गया है।

10:10 AM Aug 31, 2022 IST | Desk Team

बिहार में नवगठित महागठबंधन सरकार में मंत्री पद की शपथ लेने के बाद से ही विवादों में घिरे मंत्री कार्तिक कुमार उर्फ कार्तिकेय सिंह का विभाग बदल दिया गया है।

बिहार   विवाद के बाद कार्तिक सिंह को कानून मंत्री पद से हटाकर दिया गया गन्ना विभाग
बिहार में नवगठित महागठबंधन सरकार में मंत्री पद की शपथ लेने के बाद से ही विवादों में घिरे मंत्री कार्तिक कुमार उर्फ कार्तिकेय सिंह का विभाग बदल दिया गया है। उन्हें कानून मंत्री से हटाकर गन्ना उद्योग विभाग का मंत्री बना दिया गया है। वहीं गन्ना उद्योग मंत्री शमीम अहमद को कानून विभाग का प्रभार सौंप दिया गया है।
Advertisement
बिहार के मुख्य सचिव आमिर सुबहानी द्वारा जारी एक अधिसूचना के अनुसार, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सलाह पर राज्यपाल सचिवालय द्वारा 30 अगस्त के एक आदेश के आलोक में कार्तिक कुमार को विधि विभाग के स्थान पर गन्ना उद्योग विभाग और शमीम अहमद को गन्ना उद्योग विभाग के स्थान पर विधि विभाग का प्रभार अगले आदेश तक सौंपा गया है।

आज नीतीश से मिलेंगे चंद्रशेखर राव , अटकलें हुई तेज

कार्तिक कुमार को अपहरण के एक मामले में 16 अगस्त को पटना जिला के दानापुर की एक अदालत में आत्मसमर्पण करना था। उसी दिन ही उन्होंने बिहार में नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली सरकार में राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के कोटे से मंत्री के रूप में शपथ ली थी।
बीजेपी के नेता सुशील कुमार मोदी ने आरोप लगाया था कि अपहरण के एक मामले में सम्मन जारी होने के बावजूद पेश नहीं होने पर कार्तिक के खिलाफ वारंट जारी किया गया था और उन्होंने उसी दिन ही शपथ ग्रहण कर ली, जिस दिन उन्हें एक अदालत में पेश होना था। कार्तिक पर लगाए गए आरोपों के बारे में 17 अगस्त को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से पूछे जाने पर उन्होंने कहा था कि उन्हें इस मामले की कोई जानकारी नहीं है।
Advertisement

बिहार की महागठबंधन सरकार पर बीजेपी लगातार हमलावर, सम्राट चौधरी ने दिया चौंकाने वाला बयान

बिहार के उपमुख्यमंत्री एवं राजद नेता तेजस्वी प्रसाद यादव ने 18 अगस्त को कहा था, ‘‘वारंट के बाद अदालत ने गिरफ्तारी के खिलाफ अंतरिम सुरक्षा प्रदान की है। उनको अभी तक अदालत ने दोषी नहीं ठहराया है। हम अदालत के निर्देशों का पालन करेंगे।’’ कार्तिक के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट लंबित होने के आरोपों के बारे में पूछे जाने पर राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद ने सुशील के बारे में कहा था, ‘‘यह सब गलत है।’’
बिहार में नवगठित महागठबंधन सरकार का बाहर से समर्थन कर रही भाकपा-माले ने 17 अगस्त को कहा था कि कानून मंत्री को बनाए रखने से सरकार की छवि खराब होगी। वर्तमान महागठबंधन में जनता दल (यूनाइटेड), राजद, कांग्रेस, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी-लेनिनवादी), भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) और हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा शामिल है।
Advertisement
Author Image

Advertisement
×