Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

महारानी के निधन के बाद राज्याभिषेक परिषद में राजा के रूप में घोषित किए जाएंगे चार्ल्स, टेलीविजन पर होगा सीधा प्रसारण

महारानी एलिजाबेथ के बेटे और उत्तराधिकारी महाराज चार्ल्स तृतीय ने शुक्रवार शाम शोकग्रस्त राष्ट्र के लिए सम्राट के रूप में अपने पहले टेलीविजन संबोधन में कहा कि महारानी ने अपना जीवन बखूबी जिया। उन्होंने अपनी ‘‘प्यारी ममा’’ को उनके ‘‘प्यार, स्नेह,

12:17 AM Sep 10, 2022 IST | Desk Team

महारानी एलिजाबेथ के बेटे और उत्तराधिकारी महाराज चार्ल्स तृतीय ने शुक्रवार शाम शोकग्रस्त राष्ट्र के लिए सम्राट के रूप में अपने पहले टेलीविजन संबोधन में कहा कि महारानी ने अपना जीवन बखूबी जिया। उन्होंने अपनी ‘‘प्यारी ममा’’ को उनके ‘‘प्यार, स्नेह,

महारानी एलिजाबेथ के बेटे और उत्तराधिकारी महाराज चार्ल्स तृतीय ने शुक्रवार शाम शोकग्रस्त राष्ट्र के लिए सम्राट के रूप में अपने पहले टेलीविजन संबोधन में कहा कि महारानी ने अपना जीवन बखूबी जिया। उन्होंने अपनी ‘‘प्यारी ममा’’ को उनके ‘‘प्यार, स्नेह, मार्गदर्शन और मिसाल पेश’’ करने के लिए धन्यवाद देते हुए ‘‘गहरा दुख’’ व्यक्त किया। महारानी के निधन के बाद शाही परिवार और राष्ट्र शोक में है।
Advertisement
चार्ल्स ने महारानी के निधन पर किया शोक प्रकट 
73 वर्षीय सम्राट ने अपने संबोधन में ब्रिटेन, उसके क्षेत्र और राष्ट्रमंडल की वफादारी व समर्पण के साथ सेवा करने का संकल्प लिया। चार्ल्स ने कहा, ‘‘महारानी एलिजाबेथ ने जीवन बखूबी जिया, नियति ने अपना काम किया और महारानी के निधन पर मुझे सबसे ज्यादा दुख हुआ। आजीवन सेवा का वह वादा आज मैं एक बार फिर आप सभी से करता हूं।’’ चार्ल्स ने अपने संबोधन में अपने बेटे एवं उत्तराधिकारी प्रिंस विलियम को प्रिंस ऑफ वेल्स और ड्यूक ऑफ कॉर्नवाल भी घोषित किया।
उनका यह संबोधोन दोपहर में बकिंघम पैलेस के ब्लू ड्रॉइंग रूम में रिकॉर्ड किया गया था। इसे सेंट पॉल कैथेड्रल में एक मिनट के मौन के बाद प्रसारित किया गया।
राज्याभिषेक परिषद में राजा के रूप में घोषित किए जाएंगे चार्ल्स 
सम्राट चार्ल्स तृतीय और उनकी पत्नी क्वीन कंसोर्ट कैमिला ने लंदन में बकिंघम पैलेस के बाहर एकत्रित भीड़ का अभिवादन किया और प्रधानमंत्री लिज ट्रस के साथ पहली बैठक की। अपनी मां महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के निधन के बाद राजगद्दी संभालने वाले सम्राट चार्ल्स बृहस्पतिवार को स्कॉटलैंड के बाल्मोरल कैसल से लौटे और भावुक भीड़ से अपनी संवेदना व्यक्त की। तालियों की गड़गड़ाहट और जनता के उत्साह के बीच शाही जोड़े ने बकिंघम पैलेस में अपने नए घर में प्रवेश किया। बकिंघम पैलेस ने कहा कि चार्ल्स को औपचारिक रूप से सेंट जेम्स पैलेस के स्टेट अपार्टमेंट में शनिवार को स्थानीय समयानुसार सुबह 10 बजे राज्याभिषेक परिषद में राजा के रूप में घोषित किया जाएगा। 
टेलीविजन पर होगा सीधा प्रसारण 
ब्रिटिश इतिहास में ऐसा पहली बार होगा, जब राज्याभिषेक समारोह का टेलीविजन पर प्रसारण किया जाएगा। हालांकि, चार्ल्स ने शाही कर्तव्यों का निर्वहन पहले ही शुरू कर दिया है और अपनी पहली औपचारिक बैठक के दौरान नव-नियुक्त प्रधानमंत्री ट्रस के साथ महारानी के अंतिम संस्कार पर चर्चा की। यह बैठक सम्राट के रूप में राष्ट्र के नाम उनके पहले टेलीविजन संबोधन से ठीक पहले हुई।
Advertisement
Next Article