Chandrayaan-3 की सफलता के बाद क्या Rohit Sharma भारत को दिला पाएंगे World Cup ट्रॉफी, जाने कनेक्शन
दरअसल कल जैसे ही चंद्रयान-3 का रोवर चाँद के शौथ पोल पर लैंड हुआ उसका बाद से सोशल मीडिया पर हर जगह इसकी कामयाबी की बधाई दी जाने लगी और क्रिकेट फैंस ये उम्मीद करने लगें हैं कि जैसे चंद्रयान ने इस साल सफलता हासिल की है वैसे ही क्रिकेट के मैदान पर भारतीय टीम भी इस साल वर्ल्ड कप जीतने में सफल में हो।
03:05 PM Aug 24, 2023 IST | Desk Team
Advertisement
23 अगस्त भारत के इतिहास में एक खास दिन बन गया है। भारत के वज्ञानिकों ने वो कर दिखाया जो आअज तक दुनिया के बड़े-बड़े देश नहीं कर पाए थे। 23 अगस्त को भारत चाँद पर सफलतापूर्वक पहुंच गया है। 14 जुलाई को लॉन्च किए गए चंद्रयान-3 ने कल शाम शाम 6:04 बजे सॉफ्ट लैंडिंग की, जिससे पूरे देश में खुशी की का माहौल है। बता दें अमेरिका, रूस और चीन के बाद भारत चांद पर अपना रोवर लैंड कराने वाला चौथा देश है। साथ साउथ पोल पर पहुंचने वाला पहला देश है। अब आप सोच रहे होंगे इसे क्रिकेट का क्या लेना देना ? तो आइये वीडियो जरिये आपको बताता हूँ
Advertisement

दरअसल कल जैसे ही चंद्रयान-3 का रोवर चाँद के शौथ पोल पर लैंड हुआ उसका बाद से सोशल मीडिया पर हर जगह इसकी कामयाबी की बधाई दी जाने लगी और क्रिकेट फैंस ये उम्मीद करने लगें हैं कि जैसे चंद्रयान ने इस साल सफलता हासिल की है वैसे ही क्रिकेट के मैदान पर भारतीय टीम भी इस साल वर्ल्ड कप जीतने में सफल में हो। बता दें कि चार साल पहले इसरो ने चंद्रयान-2 लॉन्च किया था लेकिन चाँद से कुछ दूर पहले भारत के द्वारा भेजा गया रोवर दुर्भाग्यपूर्ण से क्रैश कर गया था और ठीक उसी साल भारतीय टीम भी इंग्लैंड में हुए वर्ल्ड के सेमीफाइनल में पहुंच कर न्यूज़ीलैंड से हार गयी थी।

Advertisement
लेकिन अब चार साल बाद इसरो ने अपनी कड़ी मेहनत से चंद्रयान-3 को सफलतापूर्वक चाँद पर पहुंचा दिया है, ऐसे में क्रिकेट फैंस उम्मीद लगा चुके हैं कि रोहित शर्मा की कप्तानी में वर्ल्ड कप को भारतीय टीम ही जीते। बता दें इस बार वर्ल्ड कप भारत में ही होना है और जब आखिरी बार भारत में भारतीय टीम ने वर्ल्ड कप खेला था तब धोनी की कप्तानी में भारतीय टीम ने ट्रॉफी उठाई थी। ऐसे में इस बार अब देखना होगा रोहित शर्मा की कप्तानी में भारतीय टीम फिर इतिहास दोहरा पाती है या नहीं।
.jpg)
वहीँ चंद्रयान 3 की सफलता के बाद भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने ट्वीट करते हुए अपनी ख़ुशी जाहिर की। रोहित ने ट्वीट में लिखा, “भारत चाँद के साउथ पोल पर पहुंचने वाला पहला देश बना। हम सभी के लिए यह एक बेहत गर्व का पल है। इसरो को उनके सभी प्रयासों के लिए. बहुत-बहुत बधाई। रोहित के अलावा टीम के बहुत से खिलाड़ियों ने इस ऐतिहासिक दिन पर इसरो को बधाई दी।
Advertisement