W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

ट्विटर के बाद अब मेटा में ‘हजारों’ कर्मचारियों को दिखाएगी बाहर का रास्ता, बड़े पैमाने पर होगी छंटनी

ट्विटर पर बड़े पैमाने पर छंटनी के बाद अब मार्क जुकरबर्ग के नेतृत्व वाली मेटा भी अपने कर्मचारियों की छंटनी करने जा रही है। द वॉल स्ट्रीट जर्नल की एक रिपोर्ट के अनुसार बुधवार से शुरू होने वाली छंटनी से हजारों कर्मचारियों की नौकरी जा सकती है।

12:04 PM Nov 07, 2022 IST | Ujjwal Jain

ट्विटर पर बड़े पैमाने पर छंटनी के बाद अब मार्क जुकरबर्ग के नेतृत्व वाली मेटा भी अपने कर्मचारियों की छंटनी करने जा रही है। द वॉल स्ट्रीट जर्नल की एक रिपोर्ट के अनुसार बुधवार से शुरू होने वाली छंटनी से हजारों कर्मचारियों की नौकरी जा सकती है।

ट्विटर के बाद अब मेटा में ‘हजारों’ कर्मचारियों को दिखाएगी बाहर का रास्ता  बड़े पैमाने पर होगी छंटनी
Advertisement
ट्विटर पर बड़े पैमाने पर छंटनी के बाद अब मार्क जुकरबर्ग के नेतृत्व वाली मेटा भी अपने कर्मचारियों की छंटनी करने जा रही है। द वॉल स्ट्रीट जर्नल की एक रिपोर्ट के अनुसार बुधवार से शुरू होने वाली छंटनी से हजारों कर्मचारियों की नौकरी जा सकती है। मीडिया की एक खबर में यह जानकारी देते हुए कहा गया है कि यह संभवत: पिछले एक साल में प्रौद्योगिकी क्षेत्र की दिग्गज कंपनी में सबसे बड़ी छंटनी होगी।
Advertisement
18 साल के इतिहास में पहली बार इतनी बड़ी छंटनी
Advertisement
रविवार की देर रात सूत्रों के हवाले से रिपोर्ट में कहा गया, सोशल-मीडिया कंपनी में होने वाली छंटनी से हजारों कर्मचारियों पर असर पड़ने की उम्मीद है। कंपनी के 18 साल के इतिहास में पहली बार इतनी व्यापक छंटनी होगी।फेसबुक और इंस्टाग्राम की मूल कंपनी में सितंबर तक 87 हजार से अधिक कर्मचारी काम कर रहे थे।
Advertisement
जून में मेटा के मुख्य उत्पाद अधिकारी क्रिस कॉक्स ने कर्मचारियों को चेताया था कि उन्हें धीमी आर्थिक वृद्धि के माहौल में अधिक कुशलता से काम करना चाहिए।पिछले महीने कंपनी के हेड जुकरबर्ग ने कहा था, 2023 में हम अपने निवेश को उच्च प्राथमिकता वाले विकास क्षेत्रों की एक सीमित संख्या पर केंद्रित करने जा रहे हैं।उन्होंने उल्लेख किया था कि हम उम्मीद करते हैं कि हमारा संगठन 2023 में लगभग पहले की ही भांति या उससे कम के स्वरूप में होगा।
मेटा को लगातार हो रहा है घाटा 
गौरतलब है कि मेटा एक और तिमाही में राजस्व में गिरावट दर्ज की है। निवेशकों ने कंपनी से अपने पैसे को निकालना शुरू कर दिया है। चालू वित्तीय वर्ष की तीसरी तिमाही में मेटा का राजस्व 4 प्रतिशत घटकर 27.7 बिलियन डॉलर हो गया।मेटा निवेशकों ने कंपनी से अपने कर्मचारियों की संख्या को कम से कम 20 प्रतिशत कम करने की अपील की है।
रिपोर्ट में कहा गया है कि कंपनी के अधिकारियों ने कर्मचारियों से कहा है कि वे इस सप्ताह से किसी गैरजरूरी यात्रा पर नहीं जाएं। कंपनी के 18 साल के इतिहास में यह कर्मचारियों की सबसे बड़े स्तर पर छंटनी होगी।
मेटा के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) मार्क जुकरबर्ग ने कहा है कि कंपनी उच्च प्राथमिकता वाले वृद्धि क्षेत्रों में छोटी संख्या में निवेश पर ध्यान केंद्रित करेगी।उन्होंने कहा, ‘‘2023 के अंत में हमारे संगठन का आकार आज के बराबर ही होगा या उससे कुछ छोटा होगा।’’
Author Image

Ujjwal Jain

View all posts

Advertisement
Advertisement
×