Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

संदेशखाली में फिर बढ़ा तनाव फूंक दी गई झोपड़ी, महिलाओं ने आरोपी शेख के भाई पर लगाया आरोप

02:24 PM Feb 22, 2024 IST | Tanuj Dixit
bangal

Sandeshkhali Case: पश्चिम बंगाल के संदेशखाली में फिर से तनाव बड़ गया है। गुरुवार (22 फरवरी, 2024) को वहां के बेरमजूर में स्थिति तब बिगड़ी जब कुछ स्थानीय महिलाओं ने मामले में फरार चल रहे आरोपी शाहजहां शेख के भाई पर जमीन हड़पने के आरोप लगाए है।

Highlights 

महिलाओं ने आरोपी शेख के भाई पर लगाया आरोप

पश्चिम बंगाल के संदेशखाली में फिर से तनाव बड़ गया है। गुरुवार (22 फरवरी, 2024) को वहां के बेरमजूर में स्थिति तब बिगड़ी जब कुछ स्थानीय महिलाओं ने मामले में फरार चल रहे आरोपी शाहजहां शेख के भाई पर जमीन हड़पने के आरोप लगाए है।
जानकारी के मुताबिक, वहां इस दौरान नजदीक में 1 झोपड़ी फूंक दी गई। स्थानीयों लोगों का आरोप है कि जिन लोगों ने भूमि का गबन किया है, उन्होंने ही उस घर में आग लगाई थी।

संदेशखाली के लोगों ने शाहजहां शेख पर लगाए गंभीर आरोप

संदेशखाली के लोगों ने पिछले कुछ हफ्तों में टीएमसी के नेता शाहजहां शेख और उसके सहयोगियों के खिलाफ आवाज मुखर की थी। लोगों का आरोप है कि शाहजहां शेख और उसके साथियों ने उनकी जमीनें हड़पीं और उगाही की। सूबे में इस बीच पूरे मसले पर जमकर सियासत भी तेज दिखी। बीजेपी ने इसे मुद्दा बनाने का प्रयास किया और ममता सरकार पर आरोप लगाया कि सत्तारूढ़ दल के नेताओं की ओर से संदेशखाली में महिलाओं का यौन शोषण किया गया है।

महीनेभर से फरार है TMC नेता शाहजहां शेख

दरअसल, पश्चिम बंगाल के संदेशखाली के पास प्रवर्तन निदेशालय (ED) का दस्ता लगभग महीने भर पहले भ्रष्टाचार के मामले में टीएमसी से नाता रखने वाले आरोपी शाहजहां शेख के घर पर छापेमारी के लिए पहुंचा था। तब टीम पर भीड़ ने हमला बोल दिया था और उसके बाद से ही शाहजहां शेख फरार चल रहा है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Advertisement
Next Article