W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

फिर नाज़ुक हुई राजू श्रीवास्तव की हालत, ब्रेन नहीं कर रहा काम और हार्ट भी कर रहा है प्रॉब्लम

देश के मशहूर कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव इस वक़्त हॉस्पिटल में एडमिट है। उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। आज सुबह डाक्टरों ने जानकारी दी है कि एक्टर का ब्रेन काम नहीं कर रहा है। वह लगभग डेड की स्थिति में है और हार्ट भी प्रॉब्लम कर रहा है।

04:04 PM Aug 18, 2022 IST | Desk Team

देश के मशहूर कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव इस वक़्त हॉस्पिटल में एडमिट है। उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। आज सुबह डाक्टरों ने जानकारी दी है कि एक्टर का ब्रेन काम नहीं कर रहा है। वह लगभग डेड की स्थिति में है और हार्ट भी प्रॉब्लम कर रहा है।

फिर नाज़ुक हुई राजू श्रीवास्तव की हालत  ब्रेन नहीं कर रहा काम और हार्ट भी कर रहा है प्रॉब्लम
देश के मशहूर कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव इस वक़्त हॉस्पिटल में एडमिट है। उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। एक्टर को लेकर अलग- अलग कहानी सुनने को मिल रही है। कोई बता रहा है कि राजू कि हालत में सुधार है तो कोई कह रहा है कि वो सीरियस है। लेकिन अब जो खबर सामने आई है उसके मुताबिक राजू श्रीवास्तव की कंडीशन लगातर बिगड़ती जा रही है।
Advertisement
Advertisement
आपको बता दे, 10 अगस्त को राजू श्रीवास्तव को दिल का दौरा पड़ा था, इसके बाद से ही वो अस्पताल में भर्ती हैं। लेकिन लेटेस्ट रिपोर्ट्स के मुताबिक एक बार फिर उनकी तबीयत नाजुक है और स्वास्थ्य बिगड़ रहा है। इस खबर के सामने आने से उनके फैन्स परेशान हो रहे हैं और उनके लिए प्रार्थना कर रहे हैं।
बता दें कि राजू श्रीवास्तव की तबीयत एक बार फिर बिगड़ रही है और डॉक्टर्स लगातार उनके स्वास्थ्य सुधार में लगे हुए हैं। आज सुबह डाक्टरों ने जानकारी दी है कि एक्टर का ब्रेन काम नहीं कर रहा है। वह लगभग डेड की स्थिति में है और हार्ट भी प्रॉब्लम कर रहा है।
याद दिला दें कि दिल का दौरा पड़ने के बाद राजू को अस्पताल लाया गया था जहां उनकी एंजियोप्लास्टी की गई थी और वो वेंटिलेटर पर थे। राजू श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री का जाना- मान अनाम है, वो ‘द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज’ के पहले सीजन के बाद फेमस हुए।
उन्होंने ‘मैंने प्यार किया’, ‘बाजीगर’, ‘बॉबे टू गोवा’ और ‘आमदनी अठन्नी खर्चा रुपैया’ में एक्टिंग की। राजू श्रीवास्तव ने ‘बिग बॉस’ सीजन तीन का भी हिस्सा थे।
Advertisement
Author Image

Advertisement
×