W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

अगर ईरान ने प्रस्ताव किया मंजूर तो संघर्ष होगा खत्म : ट्रंप

06:01 PM May 06, 2026 IST | IANS
अगर ईरान ने प्रस्ताव किया मंजूर तो संघर्ष होगा खत्म   ट्रंप
Advertisement

वाशिंगटन, 6 मई (आईएएनएस)। अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा है कि अगर ईरान उनके प्रस्ताव को मान लेता है तो संघर्ष विराम मुमकिन है। इसके साथ ही चेतावनी भरे अंदाज में ये भी कहा कि अगर नहीं माना तो बड़े आक्रमण के लिए तैयार रहे।

Advertisement

ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पोस्ट में लिखा कि अगर ईरान पहले से तय शर्तों को मान लेता है, तो "एपिक फ्यूरी" खत्म हो जाएगा। इसके बाद लागू “ब्लॉकेड (नौसैनिक नाकेबंदी) के जरिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को सभी देशों के लिए खुला रखा जाएगा, जिसमें ईरान भी शामिल होगा।

Advertisement

इसके साथ ही चेतावनी दी कि अगर ईरान सहमत नहीं होता, तो बमबारी शुरू हो सकती है, और वह पहले से कहीं ज्यादा तीव्र होगी।

ट्रंप की ये नई पोस्ट प्रोजेक्ट फ्रीडम पर लगी रोक के बाद सामने आई है। अमेरिका ने इस अभियान का मकसद होर्मुज में फंसे वाणिज्यिक जहाजों को सुरक्षित अपनी निगरानी में बाहर निकालना बताया था। होर्मुज ईरान-अमेरिका के तनाव का अहम कारण है। रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने पेंटागन कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में दावा किया था कि मानवता की रक्षा के लिए अमेरिका ये अहम कदम उठा रहा है।

ये बयान विदेश मंत्री मार्को रुबियो के उस बयान के बाद सामने आया है जिसमें उन्होंने प्रेस के सामने दावा किया कि ऑपरेशन 'एपिक फ्यूरी' खत्म हो गया है क्योंकि अमेरिका ने इस ऑपरेशन 'एपिक फ्यूरी' के उद्देश्यों को हासिल कर लिया है। साथ में कहा कि अमेरिका ऐसे हालात दोबारा नहीं चाहता और शांति का रास्ता अपनाना चाहता है।

एपिक फ्यूरी ईरान के खिलाफ अमेरिका के सैन्य हमले को नाम दिया गया था। इजरायल के साथ मिलकर अमेरिका ने तेहरान पर बमबारी की थी। 28 फरवरी 2026 से ईरान के खिलाफ चलाया जा रहा एक प्रमुख सैन्य अभियान था। दोनों ने ईरान के परमाणु कार्यक्रमों और सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया था, जिसके बाद अब इसे सफल बताते हुए रोक दिया गया।

--आईएएनएस

केआर/

(This content is sourced from a syndicated feed and is published as received. Punjab Kesari assumes no responsibility or liability for its accuracy, completeness, or content.)

Advertisement
Author Image

Advertisement
Advertisement
×