Agni-5 Ballistic Missile: कल्पना से परे होगी तबाही... भारत ने किया अग्नि-5 का सफल परीक्षण
Agni-5 Ballistic Missile: भारत ने आज अपनी अत्याधुनिक मध्यम दूरी की बैलिस्टिक मिसाइल 'अग्नि-5' का सफल परीक्षण किया। यह परीक्षण देश की मिसाइल क्षमता में एक बड़ी कामयाबी है। बता दें कि 'अग्नि-5' बैलिस्टिक मिसाइल का परीक्षण ओडिशा के इंटीग्रेटेड टेस्ट रेंज, चांदीपुर से किया गया। यह परीक्षण स्ट्रैटेजिक फोर्सेज कमांड की देखरेख में संपन्न हुआ। इस परीक्षण में बैलिस्टिक मिसाइल ने अपने सभी तकनीकी मापदंडों को सफलतापूर्वक पूरा किया है।
Agni-5 Ballistic Missile
'अग्नि-5' की प्रमुख विशेषताओं की बात करें तो यह मध्यम दूरी की बैलिस्टिक मिसाइल है। इसकी मारक क्षमता 5,000 किलोमीटर से भी अधिक है। यह मिसाइल इतनी दूरी तक के लक्ष्य भेदने में सक्षम है। तकनीक की बात करें तो यह आधुनिक नेविगेशन, मार्गदर्शन और पुन प्रवेश प्रणाली से लैस है। भारत लगातार 'अग्नि-5' की क्षमता, तकनीक और मारक क्षमता में बढ़ावा कर रहा है। बता दें कि यह मिसाइल परमाणु और नॉन-न्यूक्लियर दोनों प्रकार के वारहेड ले जाने में सक्षम है।
लॉन्चर से होगी लॉन्च
'अग्नि-5' की सबसे खास बात यह है कि यह किसी लड़ाकू विमान से नहीं बल्कि लॉन्चर से इसको लॉन्च किया जा सकता है। 'अग्नि-5' बैलिस्टिक मिसाइल स्वदेशी तकनीक पर आधारित है। यह DRDO द्वारा विकसित की गई है। 'अग्नि-5' का सफल परीक्षण भारत की विश्वसनीय न्यूनतम प्रतिरोध और परमाणु नीति के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाता है।
भारत की बढ़ती सामरिक शक्ति
बताया जा रहा है कि इसकी पहुंच पूरे एशियाई महाद्वीप और यूरोप के कुछ हिस्सों तक है। जिससे भारत की सामरिक शक्ति मजबूत हुई है। परीक्षण के दौरान समुद्र में तैनात जहाजों, राडारों और टेलीमेट्री स्टेशनों ने मिसाइल की उड़ान का समय में आकलन किया।
Agni-5 Ballistic Missile
अग्नि संस्करण में भारत की परमाणु-सक्षम मिसाइलों का मुख्य आधार है। बता दें कि अग्नि-1 की मारक दूरी 700 किमी थी। अग्नि-2 2,000 किमी की दूरी वाली, 3,500 किमी की दूरी वाली अग्नि-3 के साथ अग्नि-4 भी है जिसकी रेंज 4,000 किमी से अधिक है।
Also Read: अमेरिका से टेंशन के बीच PM मोदी से मिले चीन के विदेश मंत्री, कहा- शी जिनपिंग से मुलाकात का इंतजार