W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

आगरा : मरीजों पर मॉक ड्रिल करने वाला पारस अस्पताल सील, जांच को लेकर प्रशासन सख्त

वायरल वीडियो पर गंभीर रूख अपनाते हुये मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जांच के आदेश दिये हैं। अस्पताल में भर्ती मरीजों को दूसरे अस्पतालों में शिफ्ट किया गया है जिसके बाद अस्पताल को सील कर दिया गया है।

05:41 PM Jun 08, 2021 IST | Ujjwal Jain

वायरल वीडियो पर गंभीर रूख अपनाते हुये मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जांच के आदेश दिये हैं। अस्पताल में भर्ती मरीजों को दूसरे अस्पतालों में शिफ्ट किया गया है जिसके बाद अस्पताल को सील कर दिया गया है।

आगरा   मरीजों पर मॉक ड्रिल करने वाला पारस अस्पताल सील  जांच को लेकर प्रशासन सख्त
Advertisement
उत्तर प्रदेश के आगरा में पारस अस्पताल के संचालक डॉ अरिंजय जैन के वायरल वीडियो की जांच के आदेश दिये गये हैं वायरल वीडियो में डॉ जैन की आक्सीजन की कमी का हवाला देते हुये कह रहे हैं कि मॉकड्रिल के जरिये यह पता करते है कि पांच मिनट के लिये आक्सीजन आपूर्ति बाधित करने से कितने मरीजों की जान पर संकट आ सकता है। इस वायरल वीडियो पर गंभीर रूख अपनाते हुये मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जांच के आदेश दिये हैं। अस्पताल में भर्ती मरीजों को दूसरे अस्पतालों में शिफ्ट किया गया है जिसके बाद अस्पताल को सील कर दिया गया है।
Advertisement
डा जैन ने वायरल वीडियो को साजिश बताते हुये कहा कि मॉकड्रिल से उनकी मंशा अस्पताल में भर्ती मरीजों का आक्सीजन स्तर मापना था कि किस मरीज को कितनी मात्रा में आक्सीजन की जरूरत हो सकती है क्योंकि उस अवधि में आक्सीजन का संकट था। वीडियो में डॉ जैन कह रहे है ‘‘ 25-26 अप्रैल को जब कोविड पूरे उफान पर था, तब मेरे अस्पताल में 96 मरीज थे। आगरा में भी हाल खराब थे। हमने सोचा- मेरे बॉस अब समझ जाओ..। डिस्चार्ज शुरू करो। आक्सीजन कहीं नहीं है, आपको बता दूं। कुछ लोग पेंडुलम बने रहे, नहीं जाएंगे-नहीं जाएंगे। मैंने कहा- छोड़, अब छांटो जिनकी आक्सीजन बंद हो सकती है। एक मॉकड्रिल करके देख लो, समझ जाएंगे, कि कौन मरेगा या नहीं मरेगा।
Advertisement
मॉकड्रिल की तो छटपटा गए, नीले पड़ने लगे और जब, आक्सीजन रोकी तो 22 छंट गए।’’ सोमवार शाम वायरल इस वीडियो पर गंभीर रूख अपनाते हुये आगरा जिला प्रशासन को सख्त कार्रवाई के आदेश दिये हैं। उधर, जिलाधिकारी प्रभु एन सिंह ने कहा कि आगरा में आक्सीजन की कोई कमी नहीं थी और 24 से 26 अप्रैल के बीच पारस अस्पताल को पर्याप्त आक्सीजन सिलेंडर की आपूर्ति की गयी थी।
Advertisement
श्री सिंह ने कहा कि जिला प्रशासन के रिकार्ड के अनुसार अस्पताल में 26 और 27 अप्रैल को 22 से काफी कम मौते हुयी थी जबकि मृतक मरीजों के रिश्तेदारों का कहना है कि आक्सीजन की कमी के कारण हुयी मौतों की सूची में उनके मरीजों का नाम दर्ज नहीं किया गया है और अस्पताल में आक्सीजन के कारण कई मरीजों को अपनी जाने गंवानी पड़ थी। गौरतलब है कि कोरोना की पहली लहर में आगरा का यह अस्पताल ब्लैक लिस्टेड हुआ था। उस पर कोरोना फैलाने का मुकदमा दर्ज किया गया था।
Author Image

Ujjwal Jain

View all posts

Advertisement
Advertisement
×