For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

Ahmedabad Plane Crash: 100 शव मिलें, विमान में 53 ब्रिटिश, 7 पुर्तगाली नागरिक सवार

53 ब्रिटिश, 7 पुर्तगाली नागरिक सवार

03:43 AM Jun 12, 2025 IST | Shivangi Shandilya

53 ब्रिटिश, 7 पुर्तगाली नागरिक सवार

ahmedabad plane crash  100 शव मिलें  विमान में 53 ब्रिटिश  7 पुर्तगाली नागरिक सवार

अहमदाबाद में एयर इंडिया का बोइंग 787 विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें 100 शव बरामद हुए हैं। विमान में 52 ब्रिटिश और 6 पुर्तगाली नागरिक थे। पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी भी इस विमान में सवार थे। हादसे के बाद राज्य सरकार ने राहत कार्य शुरू कर दिया है। पीएम मोदी और अमित शाह भी अहमदाबाद के लिए रवाना हो गए हैं।

अहमदाबाद में एक बड़ा विमान हादसा हुआ है। एअर इंडिया का बोइंग 787 ड्रीमलाइनर प्लेन क्रैश हुआ है। एयरपोर्ट से टेकऑफ के दौरान एयर इंडिया का विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। इस विमान में पूर्व सीएम विजय रूपाणी भी सवार थे। उनकी भी निधन की आशंका है। वहीं खबर आई है कि विमान में 52 ब्रिटिश और 6 पुर्तगाली नागरिक सवार थे। विमान हादसे में अबतक 100 शव मिलें हैं।

10 मिनट में सबकुछ खत्म

इंडिगो का विमान उड़ान भड़ने से 10 मिनट के अंदर हादसे का शिकार हुआ है। विमान में कुल 242 लोग सवार थे। इस घटना की सूचना मिलते ही राज्य सरकार एक्टिव हो गई है। मुख्यमंत्री कार्यालय की तरफ से जानकारी दी गई कि युद्ध स्तर पर राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिए गए हैं।

पूर्व सीएम अपने बेटे से मिलने जा रहे थे

विजय रूपाणी के एक करीबी ने बताया कि भारद्वाज लंदन में रहते हैं। उन्होंने बताया कि गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी भी उसी एयर इंडिया की फ्लाइट में थे। रूपाणी अपनी बेटी से मिलने आ रहे थे। रूपाणी की सीट नंबर 12 थी।

मोदी-शाह रवाना हुए अहमदाबाद

खबर है कि हादसे की सूचना मिलते ही पीएम मोदी और अमित शाह दिल्ली से अहमदाबाद के लिए रवाना हो गए हैं। उड्ड्यन मंत्री राम मोहन नायडू भी उनके साथ अहमदाबाद जा रहे हैं।

Ahmedabad Plane Crash: क्यों हुआ प्‍लेन क्रैश? सवार थे 242 लोग; अमित शाह ने ली जानकारी

Advertisement
Advertisement
Author Image

Shivangi Shandilya

View all posts

Advertisement
×