Top NewsindiaWorldViral News
Other States | Delhi NCRHaryanaUttar PradeshBiharRajasthanPunjabjammu & KashmirMadhya Pradeshuttarakhand
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariBusinessHealth & LifestyleVastu TipsViral News
Advertisement

Ahmedabad Plane Crash: भारतीय शेयर बाजार में मचा कोहराम, INDIGO और TATA के शेयर धड़ाम

विमान हादसे के बाद सेंसेक्स और निफ्टी में भारी गिरावट

03:31 AM Jun 12, 2025 IST | Himanshu Negi

विमान हादसे के बाद सेंसेक्स और निफ्टी में भारी गिरावट

अहमदाबाद विमान हादसे के बाद भारतीय शेयर बाजार में भारी गिरावट दर्ज की गई है। इंडिगो और टाटा के शेयर बुरी तरह प्रभावित हुए हैं। सेंसेक्स 862 अंक और निफ्टी 283 अंक तक गिर गया है। टाटा के विभिन्न शेयरों में भी 1% से 4% तक की गिरावट देखी गई है।

अहमदाबाद में आज बड़ा विमान हादसा हो गया है। इंडिगो का AI171 विमान टेकआॉफ के कुछ समय बाद ही हादसे का शिकार हो गया। इस विमान में गुजरात के पूर्व CM विजय रूपाणी समेत कुल 242 यात्री सवार थे। इस विमान हादसे के बाद शेयर बाजार में कोहराम मच गया है। जहां सेंसेक्स 862 अंक से ज्यादा टूट गया है और निफ्टी भी 283 अंक तक टूट गया है। वहीं टाटा और इंडिगो के शेयर भी धराशाई हो गए है। बता दें कि TATA के पास INDIGO का आधिकारिक हक है। जिससे TATA के शेयर में कोहराम मच गया है। सभी शेयर धड़ाम हो गए है।

Advertisement

TATA के Stocks धड़ाम

विमान क्रैश के बाद tata के सभी शेयर धड़ाम हो गए। जानते है TATA के स्टॉक्स में कितनी गिरावट दर्ज की गई।

TCS: 1.12 % से अधिक की गिरावट देखी जा रही है।

Tata Steel: 2.31% से अधिक की गिरावट

Tata Power: 2.66% से अधिक की गिरावट

Tata Elxsi: 2.39% से अधिक की गिरावट

Tata Communications: 0.74% से अधिक की गिरावट

Tata Motors: 3.03% से अधिक की गिरावट

Tata Chemicals: 1.83% से अधिक की गिरावट

Tata Consumer: 2% से अधिक की गिरावट

Tata Investment Corporation: 4.09% से अधिक की गिरावट

Interglobe Aviation: 2.58% से अधिक की गिरावट

सपाट खुला भारतीय शेयर बाजार, IT और PSU बैंक सेक्टर में बिकवाली

Middle East में बढ़ता तनाव

अहमदाबाद में विमान क्रैश के बाद शेयर मार्केट में कोहराम मचा हुआ है जिसका एक और मुख्य कारण मिडिल ईस्ट में बढ़ता तनाव भी है। जहां अमेरीकी राष्ट्रपति ट्रंप ने इराक में सुरक्षा कारणों से अमेरिकी दूतावास के गैर-जरूरी कर्मचारियों और उनके परिवारों को देश छोड़ने का आदेश दिया गया है। जिसका असर सीधा शेयर बाजार में भी पड़ा है।

सपाट खुला था शेयर बाजार

भारतीय शेयर बाजार गुरुवार को खुदरा महंगाई के आंकड़े आने से पहले सपाट खुला था। शुरुआती कारोबार में ऑटो, आईटी और पीएसयू बैंक सेक्टर में बिकवाली देखी गई। सुबह करीब 9.28 बजे, सेंसेक्स 69.22 अंक या 0.08 प्रतिशत बढ़कर 82,584.36 पर कारोबार कर रहा था, जबकि निफ्टी 23.65 अंक या 0.09 प्रतिशत बढ़कर 25,165.05 पर कारोबार कर रहा था

Advertisement
Next Article