Ahmedabad Plane Crash: पूर्व सीएम विजय रूपाणी के निधन पर राजकोट में स्कूल रहेंगे बंद
विजय रूपाणी के निधन पर राजकोट के स्कूल शनिवार को बंद…
गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी के निधन पर राजकोट में शनिवार को सभी निजी स्कूल बंद रहेंगे। पूर्व सीएम को श्रद्धांजलि देने के लिए स्कूल संचालकों ने यह निर्णय लिया है। इस दुखद घटना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कई नेताओं ने गहरा शोक व्यक्त किया है।
गुजरात के अहमदाबाद में गुरुवार को क्रैश हुए पैसेंजर प्लेन में प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी भी यात्रा कर रहे थे। इस विमान दुर्घटना में उनके निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कई दिग्गज राजनेताओं ने गहरा शोक व्यक्त किया। इसी बीच राजकोट में प्राइवेट स्कूल संचालकों ने स्कूलों को बंद करने का निर्णय लिया। गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी के निधन पर राजकोट के प्राइवेट स्कूल संचालकों ने बड़ा निर्णय लिया है। शनिवार को राजकोट की सभी प्राइवेट स्कूलों को बंद रखा जाएगा। दरअसल, पूर्व मुख्यमंत्री को श्रद्धांजलि देने के लिए एक दिन का शैक्षणिक बंद का निर्णय लिया गया है। इस निर्णय के बाद राजकोट में शनिवार को अधिकांश स्कूल बंद रहेंगी।
विमान हादसे में पूर्व सीएम रूपाणी की मौत
दरअसल, अहमदाबाद से लंदन जा रही एयर इंडिया की पैसेंजर फ्लाइट एआई 171 गुरुवार दोपहर में क्रैश हो गई। इसमें 242 पैसेंजर सवार थे, जिनमें गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी भी शामिल थे। रूपाणी के निधन पर राजनीतिक वर्ग के लोग शोक संवेदना व्यक्त कर रहे हैं। पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर भावुक संदेश साझा करते हुए विजयभाई के साथ अपने लंबे समय के रिश्ते और उनके योगदान को याद किया।
#AirIndiaFlightCrash अहमदाबाद में डॉक्टरों के हॉस्टल की छत पर लंदन जाने वाली एयर इंडिया के विमान का मलबा हटाने का प्रयास जारी है।
विमान में सवार 242 लोगों में से चालक दल के सदस्यों सहित 241 लोगों की दुर्घटना में मृत्यु हो गई। pic.twitter.com/oWtc1dklIy
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 13, 2025
गुजरात के विकास में रूपाणी का अहम योगदान
उन्होंने एक्स पोस्ट पर लिखा, मैंने और विजय भाई ने बतौर मुख्यमंत्री गुजरात के लिए बहुत काम किया था। उन्होंने कई ऐसे कदम उठाए, जिससे गुजरात की विकास दर में तेजी आई। जब वे गुजरात के मुख्यमंत्री थे, उन्होंने गुजरात की विकास यात्रा को आगे बढ़ाने के लिए कई कदम उठाए, जिनमें ‘ईज ऑफ लिविंग’ एक उल्लेखनीय कदम है। उनके साथ हुई मुलाकातें और चर्चाएं हमेशा याद रहेंगी। दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना। इस दुख की घड़ी में मेरी संवेदनाएं उनके परिवार और दोस्तों के साथ हैं। विजय रूपाणी ने अपने राजनीतिक करियर में कई महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई। उन्होंने राजकोट नगर निगम से लेकर राज्यसभा सांसद, गुजरात भाजपा अध्यक्ष, राज्य सरकार में कैबिनेट मंत्री और गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में अपनी छाप छोड़ी।
पीएम मोदी ने एक्स पर जताया शोक
पीएम मोदी ने पोस्ट में आगे लिखा, उन्हें जो भी भूमिका सौंपी गई, उसमें उन्होंने खुद को साबित किया। चाहे वह राजकोट नगर निगम में हो, राज्यसभा सांसद के रूप में हो, गुजरात भाजपा अध्यक्ष के रूप में हो या राज्य सरकार में कैबिनेट मंत्री के रूप में हो और मुख्यमंत्री के रूप में, उन्होंने हमेशा एक अद्वितीय भूमिका निभाई। पीएम मोदी ने विजय रूपाणी की विनम्रता, मेहनती स्वभाव और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की विचारधारा के प्रति उनकी अटूट प्रतिबद्धता की सराहना की।
Vijaybhai and I also worked extensively when he was Gujarat CM. He ushered in many measures that enhanced Gujarat’s growth trajectory, particularly in boosting ‘Ease of Living.’ Will always cherish the interactions we had. My thoughts are with his family and friends in this hour… pic.twitter.com/bH9gqVPHao
— Narendra Modi (@narendramodi) June 13, 2025