टॉप न्यूज़भारतविश्वराज्यबिजनस
खेल | क्रिकेटअन्य खेल
बॉलीवुड केसरीराशिफलSarkari Yojanaहेल्थ & लाइफस्टाइलtravelवाइरल न्यूजटेक & ऑटोगैजेटवास्तु शस्त्रएक्सपलाइनेर
Advertisement

अहमदाबाद टेस्ट : लंच ब्रेक तक भारत ने 80 रन पर खोये चार विकेट, विराट बिना खाता खोले स्टोक्स का बने शिकार

भारत ने इंग्लैंड के 205 रन के जवाब में चौथे और अंतिम टेस्ट क्रिकेट मैच के दूसरे दिन शुक्रवार को यहां लंच तक चार विकेट पर 80 रन बनाये।

11:51 AM Mar 05, 2021 IST | Ujjwal Jain

भारत ने इंग्लैंड के 205 रन के जवाब में चौथे और अंतिम टेस्ट क्रिकेट मैच के दूसरे दिन शुक्रवार को यहां लंच तक चार विकेट पर 80 रन बनाये।

भारत ने इंग्लैंड के 205 रन के जवाब में चौथे और अंतिम टेस्ट क्रिकेट मैच के दूसरे दिन शुक्रवार को यहां लंच तक चार विकेट पर 80 रन बनाये। विराट कोहली बिना खता खोले बेन स्टोक्स का शिकार बने। विराट का विकेट गिरने के बाद एक बार जब लगा कि रहाणे और रोहित शर्मा भारतीय पारी को संभाल लेंगे, तभी जेम्स एंडरसन ने रहाणे का विकेट लेकर भारत को करारा झटका दिया।
Advertisement
लंच के समय सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा 32 रन पर खेल रहे थे। अजिंक्य रहाणे (27) लंच से ठीक पहले पवेलियन लौटे। भारत ने पहले सत्र में चेतेश्वर पुजारा (17) और कप्तान विराट कोहली (शून्य) के भी विकेट गंवाये। भारत अभी इंग्लैंड से 125 रन पीछे है। 
वहीं पहले दिन इंग्लैंड ने टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया था और पहली पारी में 205 रनों पर ढेर हो गया। भारत की ओर से अक्षर पटेल ने चार और आर अश्विन ने तीन विकेट लिए। इंग्लैंड की ओर से बेन स्टोक्स ने सबसे ज्यादा 55 रनों का योगदान दिया। सीरीज की बात करें तो टीम इंडिया ने चार मैचों की सीरीज के तीन मैचों में 2-1 की अजेय बढ़त बना ली है।
Advertisement
Next Article