Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

AI इंजीनियर ने की खुदकुशी, सुसाइड करने से पहले 1.20 घंटे का जारी किया वीडियो

बेंगलुरु में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) इंजीनियर अतुल सुभाष ने खुदकुशी कर ली।

07:54 AM Dec 11, 2024 IST | Ranjan Kumar

बेंगलुरु में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) इंजीनियर अतुल सुभाष ने खुदकुशी कर ली।

बेंगलुरु में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) इंजीनियर अतुल सुभाष ने खुदकुशी कर ली। इस मामले में पत्नी समेत चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। प्राथमिकी में अतुल की पत्नी निकिता सिंघानिया, उनकी सास निशा सिंघानिया, साला अनुराग सिंघानिया, चाचा ससुर सुशील सिंघानिया का नाम है। इनके अलावा अतुल ने उत्तर प्रदेश के जौनपुर की एक जज पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने सुसाइड नोट में लिखा है कि जज ने मामले को रफा-दफा करने के एवज में 5 लाख रुपए मांगे थे। यह भी लिखा है कि उनकी पत्नी और सास ने उन्हें सुसाइड करने के लिए कहा था, जिस पर उक्त जज हंस पड़ी थीं।

‘मुझे प्रताड़ित करने वाले बरी हो जाएं तो मेरी अस्थियां गटर में बहा देना’

अतुल के भाई बिकास कुमार ने बेंगलुरु स्थित मराठाहल्ली पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज करवाई थी। उसके आधार पर पुलिस ने आत्महत्या के लिए उकसाना आदि धाराओं में केस दर्ज किया है। बता दें, अतुल ने सुसाइड से पहले 1 घंटे 20 मिनट का वीडियो जारी किया था। इसमें उन्होंने आपबीती बताई है। अतुल ने मांग की थी कि उन्हें प्रताड़ित करने वाले बरी हो जाएं तो उनकी अस्थियां कोर्ट के बाहर गटर में बहा दी जाएं।

सुसाइड नोट में राष्ट्रपति से अपील

एआई इंजीनियर ने 24 पेज के पत्र में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का भी नाम लिखा है। उन्होंने क्रिमिनल जस्टिस सिस्टम की खामियों के बारे में लिखा है। पुरुषों के खिलाफ झूठे केस दर्ज कराने के ट्रेंड से अवगत कराया है। अन्य नोट में लिखा कि वे पत्नी द्वारा दायर कराए गए मामलों के लिए खुद को निर्दोष बताया है। इनमें दहेज प्रतिरोध कानून और महिलाओं के खिलाफ अत्याचार का केस शामिल हैं। उन्होंने कोर्ट से रिक्वेस्ट की कि इन झूठे केसों में मुझे, माता-पिता और भाई को परेशान नहीं किया जाए।

पत्नी और ससुराल वाले मांगते थे पैसे

वीडियो में अतुल ने कहा कि उन्होंने 2019 में एक मैट्रिमोनी साइट से मैच मिलने के बाद शादी की थी। उन्हें अगले साल बेटा हुआ। उनकी पत्नी और पत्नी का परिवार उनसे हमेशा पैसे मांगते थे, जो वो पूरी भी करते थे। उन्होंने लाखों रुपए ससुराल वालों को दिए थे। जब उन्होंने पैसे देना बंद कर दिया तो पत्नी 2021 में उनके बेटे को लेकर बेंगलुरु से चली गई। अतुल ने कहा कि मैं उसे हर महीने 40 हजार रुपए मेंटेनेंस देता हूं, लेकिन अब वो 2-4 लाख रुपए महीने की मांग रही है। मुझे बेटे से न तो मिलने देती है, न बात कराती है।

सास को 20 लाख रुपए से ज्यादा दिए: अतुल

‘पूजा या कोई शादी हो, निकिता हर बार कम-से-कम 6 साड़ी और एक गोल्ड सेट मांगती थी। मैंने सास को 20 लाख रुपए से ज्यादा दिए, लेकिन उन्होंने कभी नहीं लौटाए।

Advertisement
Advertisement
Next Article