टॉप न्यूज़भारतविश्वराज्यबिजनस
खेल | क्रिकेटअन्य खेल
बॉलीवुड केसरीराशिफलसरकारी योजनाहेल्थ & लाइफस्टाइलट्रैवलवाइरल न्यूजटेक & ऑटोगैजेटवास्तु शस्त्रएक्सपलाइनेर
Advertisement

प्रियंका गांधी JNU के घायल छात्रों से मिलने पहुंचीं AIIMS

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने रविवार को एम्स पहुंचकर वहां उपचाराधीन जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) के घायल छात्रों से बात की।

06:14 PM Jan 05, 2020 IST | Shera Rajput

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने रविवार को एम्स पहुंचकर वहां उपचाराधीन जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) के घायल छात्रों से बात की।

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने रविवार को एम्स पहुंचकर वहां उपचाराधीन जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) के घायल छात्रों से बात की। 
Advertisement
विश्वविद्यालय परिसर में रविवार को दो गुटों के बीच झड़प के दौरान घायल छात्रों को अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) ले जाया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। प्रियंका गांधी ने घायल छात्रों से मिलने सीधे एम्स पहुंची थीं। 
जेएनयू परिसर में दिन में कई नकाबपोश लोगों ने घुसकर छात्रों के साथ मारपीट की और तोड़फोड़ मचाई। इन नकाबपोशों में पुरुष और महिलाएं दोनों शामिल थ और वे डंडे व लोहे की छड़ से लैस थे। 
जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय छात्र संघ (जेएनयूएसयू) के दो पदाधिकारी गंभीर रूप से जख्मी हुए हैं जिनमें जेएनयूएसयू की प्रेसीडेंट आईशी घोष भी शामिल हैं। 
कथिततौर पर उनकी आंख पर लोहे की छड़ से हमला किया गया है। उन्होंने परिसर में हिंसा के इस वारदात के लिए राष्ट्रीय स्वयं सेवकसंध से जुड़े छात्र संगठन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) पर दोषारोपण किया है।
Advertisement
Next Article