For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

थाईलैंड में एयर इंडिया फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, सवार थे 156 यात्री

156 यात्रियों के साथ एयर इंडिया की सुरक्षित लैंडिंग

11:42 AM Jun 13, 2025 IST | Shivangi Shandilya

156 यात्रियों के साथ एयर इंडिया की सुरक्षित लैंडिंग

थाईलैंड में एयर इंडिया फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग  सवार थे 156 यात्री

थाईलैंड में एयर इंडिया की फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग बम की धमकी के चलते कराई गई, जिसमें 156 यात्री सवार थे। फ्लाइट फुकेट से दिल्ली जा रही थी, और सूचना मिलते ही विमान को सुरक्षित थाईलैंड में उतारा गया।

थाईलैंड में एयर इंडिया फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग की गई। एयर इंडिया की फ्लाइट की बम की धमकी मिलने के बाद आपातकालीन लैंडिंग हुई है। यह फ्लाइट थाईलैंड के फुकेट से दिल्ली आ रही थी. इस बीच विमान में बम होने की सूचना मिलने से हड़कंप मच गया। इसके बाद थाईलैंड में इसकी इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी। विमान में 156 यात्री सवार थे।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, फ्लाइट नंबर AI 379 के हवाईअड्डे पर उतरने के बाद इसमें सफर कर रहे यात्रियों को फ्लाइट से बाहर सुक्षित निकाल लिया गया है। बता दें कि बीते दिन गुजरात के अहमदाबाद में लंदन जा रही एयरइंडिया की फ्लाइट हादसे का शिकार हुआ, जिसमें 265 लोगों की मौत हो गई। कई घायल है, जिनका इलाज अस्पताल में जारी है।

फ्लाइट ट्रैकर Flightradar24 के मुताबिक, फ्लाइट ने शुक्रवर सुबह 9:30 बजे फुकेट एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए उड़ान भरी लेकिन बम की धमकी मिलने के बाद यह विमान अंदमान सागर के चारों तरफ चक्कर लगाते हुए वापस थाई द्वीप पर लैंड कराया गया।

गुरुवार को अहमदाबाद में भीषण हादसा हुआ। अहमदाबाद से लंदन जा रही एयरइंडिया की फ्लाइट उड़ते ही कुछ पलों में आग का गोला बन गया। विमान में 242 लोग सवार थे। विमान में गुजरात के पूर्व सीएम विजय रुपाणी की मौत हो गई। विमान में सवार 241 लोगों की जान चली गई है और एक शख्स विश्वास कुमार रमेश की जान बच गई।

Ahmedabad Plane Crash: देश में अब तक की 5 बड़ीं विमान दुर्घटनाएं

Advertisement
Advertisement
Author Image

Shivangi Shandilya

View all posts

Advertisement
×