For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

Air India के प्लेन में फिर दिक्कत, मुंबई आ रही फ्लाइट की कोलकाता में लैंडिंग

कोलकाता में एयर इंडिया की फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग

09:32 AM Jun 17, 2025 IST | Neha Singh

कोलकाता में एयर इंडिया की फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग

air india के प्लेन में फिर दिक्कत  मुंबई आ रही फ्लाइट की कोलकाता में लैंडिंग

एयर इंडिया के विमान में फिर तकनीकी खराबी के कारण अमेरिका से मुंबई आ रही फ्लाइट को कोलकाता में लैंडिंग करानी पड़ी। प्लेन के इंजन में समस्या के चलते यात्रियों को सुरक्षित उतारा गया। इससे पहले भी एयर इंडिया के कई विमानों में तकनीकी दिक्कतें देखी गई हैं।

अहमदाबाद विमान हादसे के बाद हवाई सेवाओं को लेकर काफी सतर्कता बरती जा रही है। अहमदाबाद हादसे के बाद एयर इंडिया के कई प्लेन में गड़बड़ी देखी गई। आज एक बार फिर एयर इंडिया के प्लेन में कुछ तकनीकी खराबी आ गई, जिसके कारण विमान को खाली कराना पड़ा। यह फ्लाइट अमेरिका से मुंबई आ रही थी, लेकिन कोलकाता में ही विमान में खराबी आ गई, जिसके कारण उसे खाली कराना पड़ा। बताया जा रहा है कि फ्लाइट के इंजन में तकनीकी खराबी आ गई, जिसके कारण मंगलवार की तड़के सुबह कोलकाता के एयरपोर्ट पर विमान की लैंडिंग कराई गई और यात्रियों को उतारा गया। इससे पहले सोमवार को दिल्ली के लिए उड़ान भरने वाले एयर इंडिया के विमान को तकनीकी खराबी के बाद हांगकांग वापस लौटना पड़ा था।

सुबह 5 बजे उतरे यात्री

फ्लाइट एआई 180 आधी रात के बाद करीब 00.45 बजे कोलकाता एयरपोर्ट पर पहुंची, लेकिन बाएं इंजन में तकनीकी खराबी के कारण मुंबई जाने वाली फ्लाइट में देरी हो गई। इसके बाद करीब 05.20 बजे फ्लाइट में सवार सभी यात्रियों को प्लेन से उतरने को कहा गया। फ्लाइट के कैप्टन ने यात्रियों से कहा कि फ्लाइट की सुरक्षा के हित में यह फैसला लिया गया है।

कई प्लेन में आ रही दिक्कतें

इससे पहले सोमवार को एयर इंडिया के एक और विमान में तकनीकी खराबी आ गई थी, जिसके कारण विमान को वापस लौटना पड़ा। एयर इंडिया ड्रीमलाइनर बोइंग विमान के दिल्ली के लिए उड़ान भरने के कुछ देर बाद ही इसमें तकनीकी खराबी आ गई, जिसके कारण इसे हांगकांग वापस लौटना पड़ा।

ब्रिटिश एयरवेज के विमान में भी दिक्कत

इसी तरह चेन्नई जा रहे ब्रिटिश एयरवेज के बोइंग ड्रीमलाइनर विमान में भी रविवार को तकनीकी दिक्कत आ गई थी, जिसके कारण उसे बीच रास्ते से ही लंदन लौटना पड़ा। ब्रिटिश एयरवेज ने बताया कि विमान सुरक्षित उतर गया और चालक दल के सदस्य तथा यात्री आराम से बाहर आ गए।

पिछले हफ्ते एयर इंडिया का बोइंग ड्रीमलाइनर विमान अहमदाबाद में दुर्घटनाग्रस्त हो गया था, जिसमें 270 से अधिक लोगों की मौत हो गई थी। इस हादसे के बाद से विमानन कंपनियां विमान के अंदर किसी भी तरह की दिक्कत आने पर तुरंत सतर्क हो रही हैं और यात्रियों की सुरक्षा पर विशेष ध्यान दे रही हैं।

एयर इंडिया के बोइंग-787 में फिर गड़बड़ी, हांगकांग से दिल्ली आ रहा विमान लौटा

Advertisement
Advertisement
Author Image

Neha Singh

View all posts

Advertisement
×