टॉप न्यूज़भारतविश्वराज्यबिजनस
खेल | क्रिकेटअन्य खेल
बॉलीवुड केसरीराशिफलSarkari Yojanaहेल्थ & लाइफस्टाइलtravelवाइरल न्यूजटेक & ऑटोगैजेटवास्तु शस्त्रएक्सपलाइनेर
Advertisement

पांच हवाई मार्गों पर विमान सेवाओं की 13 फरवरी से फिर से होगी शुरुआत

महाराष्ट्र में 5 हवाई मार्गों पर केंद्र की उड़ान योजना के तहत उड़ान सेवाओं का परिचालन शुरू होगा। कुछ दिन पहले मार्गों पर उड़ान सेवाओं को बंद कर दिया गया था।

12:07 PM Jan 19, 2019 IST | Desk Team

महाराष्ट्र में 5 हवाई मार्गों पर केंद्र की उड़ान योजना के तहत उड़ान सेवाओं का परिचालन शुरू होगा। कुछ दिन पहले मार्गों पर उड़ान सेवाओं को बंद कर दिया गया था।

मुंबई : महाराष्ट्र में पांच हवाई मार्गों पर 13 फरवरी से केंद्र की उड़ान योजना के तहत एक बार फिर उड़ान सेवाओं का परिचालन शुरू होगा। कुछ दिन पहले ही इन मार्गों पर उड़ान सेवाओं को बंद कर दिया गया था। सरकार के एक अधिकारी के मुताबिक मुंबई-नासिक, मुंबई-जलगांव, मुंबई-कोल्हापुर, मुंबई-सोलापुर और नासिक-पुणे के बीच हवाई सेवाएं फिर से शुरू होंगी।

Advertisement

उन्होंने बताया कि दो एयरलाइनों स्पाइसजेट और ट्रूजेट को ये मार्ग आबंटित किये गए हैं। अधिकारी ने कहा, “उड़ान योजना को शुरू किये जाने के बाद ये मार्ग एयर डेक्कन को आबंटित किये गए थे। हालांकि, कंपनी द्वारा नियमों के उल्लंघन की शिकायतें मिली थी। नोटिस जारी किये जाने के बावजूद वह परिचालन को सामान्य नहीं कर सकी।

इसलिए उसकी सेवाओं को बंद कर दिया गया और इन मार्गों पर नयी एयरलाइनों को लगाने का फैसला किया गया।” उन्होंने कहा कि दो नये मार्गों नासिक-प्रयागराज और नासिक-हिंडन के बीच उड़ान सेवाओं के जल्द शुरू होने की संभावना है। ‘उड़े देश का हर नागरिक’ (उड़ान) योजना के तहत राज्य के नौ हवाई अड्डों – नासिक, जलगांव, कोल्हापुर, सोलापुर, नांदेड़, रत्नागिरी, सिंधुदुर्ग, अमरावती और गोंदिया- को चुना गया था।

Advertisement
Next Article