हवा में उड़ते विमान के पायलट को पड़ा दिल का दौरा, नागपुर में हुई आपात लैंडिंग
विमान बांग्लादेश एयरलाइंस के मस्कट से ढाका जा रहे एक विमान के पायलट को शुक्रवार को दिल का दौरा पड़ा, जिसके बाद आपात स्थिति में विमान को नागपुर में उतारना पड़ा।
07:11 PM Aug 27, 2021 IST | Ujjwal Jain
Advertisement
विमान बांग्लादेश एयरलाइंस के मस्कट से ढाका जा रहे एक विमान के पायलट को शुक्रवार को दिल का दौरा पड़ा, जिसके बाद आपात स्थिति में विमान को नागपुर में उतारना पड़ा। हवाईअड्डे के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
Advertisement
अधिकारी ने बताया कि इस बोइंग विमान में 126 यात्री सवार थे। विमान को पूर्वाह्न 11 बजकर 40 मिनट पर आपात स्थिति में उतारा गया और विमान चालक को एक स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया।
Advertisement
उन्होंने बताया कि जब विमान को आपात स्थिति में उतारने के लिए कोलकाता एटीसी से संपर्क किया गया, उस समय वह रायपुर के पास था, जिसके बाद उसे निकटतम नागपुर हवाईअड्डे पर उतरने की सलाह दी गई।
Advertisement
विमान बांग्लादेश एयरलाइंस ने हाल में भारत के लिए उड़ान सेवाओं को फिर से शुरू किया है। कोरोनो वायरस वैश्विक महामारी के कारण दोनों देशों के बीच हवाई यात्रा सेवा निलंबित थी।

Join Channel