टॉप न्यूज़भारतविश्वराज्यबिजनस
खेल | क्रिकेटअन्य खेल
बॉलीवुड केसरीराशिफलSarkari Yojanaहेल्थ & लाइफस्टाइलtravelवाइरल न्यूजटेक & ऑटोगैजेटवास्तु शस्त्रएक्सपलाइनेर
Advertisement

एयरटेल पेमेंट बैंक ने की गठजोड़ की घोषणा

एयरटेल पेमेंट बैंक ने शुक्रवार को भारती एक्सा जनरल इंश्योरेंस के साथ गठजोड़ की घोषणा की। यह गठजोड़ दो पहिया वाहनों को बीमा उत्पादन उपलब्ध कराने के लिये है।

01:05 PM Apr 20, 2019 IST | Desk Team

एयरटेल पेमेंट बैंक ने शुक्रवार को भारती एक्सा जनरल इंश्योरेंस के साथ गठजोड़ की घोषणा की। यह गठजोड़ दो पहिया वाहनों को बीमा उत्पादन उपलब्ध कराने के लिये है।

नई दिल्ली : एयरटेल पेमेंट बैंक ने शुक्रवार को भारती एक्सा जनरल इंश्योरेंस के साथ गठजोड़ की घोषणा की। यह गठजोड़ दो पहिया वाहनों को बीमा उत्पादन उपलब्ध कराने के लिये है। पहले चरण में उत्पाद माई एयरटेल एप तथा एयरटेल पेमेंट बैंक के 40,000 से अधिक केंद्रों पर उपलब्ध होगा।

Advertisement

इसमें कहा गया है कि एयरटेल पेमेंट बैंक ने भारती एक्सा जनरल इंश्योरेंस के साथ आकर्षक दो पहिया बीमा उत्पाद पेश करने की घोषणा की है। इस पेशकश में व्यक्तिगत दुर्घटना कवर, तीसरे पक्ष की देनदारी से संरक्षण तथा बिना जांच के बीमा का नवीनीकरण शामिल है। यह त्वरित और कागज रहित प्रक्रिया होगी।

दो पहिया बीमा उत्पाद का नवीनीकण एयरटेल भुगतान बैंक केंद्रों के जरिये किया जा सकता है। भारती एक्सा जनरल इंश्योरेंस के मुख्य कार्यकारी अधिकारी संजीव श्रीनिवासन ने कहा कि इस भागीदारी से कंपनी को देश भर में बड़ी संख्या में ग्राहकों तक पहुंचने और उन्हें दुपहिया वाहनों के लिए उपयुक्त लागत पर बीमा संरक्षण सुलभ कराने में मदद मिलेगी।

Advertisement
Next Article