Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

डॉक्टर्स ने ऐश्वर्या से कहा था- नहीं चल पाओगी, अब जीता World Cup

भारत का नाम बेंगलुरु की ऐश्वर्या पिस्से ने गर्व से ऊंचा किया है। एफआईएम विश्व कप ऐश्वर्या ने जीता है। मोटरस्पोर्ट में विश्व कप जीतने वाली ऐश्वर्या पहली भारतीय हैं।

01:43 PM Aug 14, 2019 IST | Desk Team

भारत का नाम बेंगलुरु की ऐश्वर्या पिस्से ने गर्व से ऊंचा किया है। एफआईएम विश्व कप ऐश्वर्या ने जीता है। मोटरस्पोर्ट में विश्व कप जीतने वाली ऐश्वर्या पहली भारतीय हैं।

भारत का नाम बेंगलुरु की ऐश्वर्या पिस्से ने गर्व से ऊंचा किया है। एफआईएम विश्व कप ऐश्वर्या ने जीता है। मोटरस्पोर्ट में विश्व कप जीतने वाली ऐश्वर्या पहली भारतीय हैं। चैंपियनशिप के अंतिम राउंड में बीते रविवार को ऐश्वर्या ने यह ऐतिहासिक जीत अपने नाम दर्ज की है। 
Advertisement

ऐश्वर्या 23 साल की हैं

ऐश्वर्या की उम्र सिर्फ 23 साल की है। दुबई में इस विश्व कप का पहला राउंड खेला गया था। पुर्तगाल में दूसरा राउंड और स्पेन में तीसरा राउंड हुआ। वहीं चौथा और पांचवा राउंड हंगरी में खेला गया। 

अपने खाते में लिए 65 नंबर

ऐश्वर्या ने कुल 65 अंक इन सारे राउंड्स में जीते। पुर्तगाल की रिता विएरा से ऐश्वर्या के महज 4 अंक ही ज्यादा थे। इस विश्व कप में दूसरे नंबर पर रिता आई हैं। 

यह सबकुछ आसान नहीं था

बाजा प्रतियोगिता के लिए ऐश्वर्या पिछले साल स्पेन जा रही थी। लेकिन उस दौरान उनको चोट लग गई थी। ऐश्वर्या की मेजर सर्जरी हुई थी जिसे रिकवर उन्होंने में उन्हें दो महीने लग गए थे। 

डॉक्टर ने कहा था- 6 महीनों तक नहीं चल पाएंगी 

डॉक्टर्स ने उनकी इस इंजरी के बाद बोल दिया था कि वह कम से कम 6 महीनों तक चल नहीं पाएंगी। ज्यादा से ज्यादा रेस्ट करने के लिए ऐश्वर्या को बोला गया था लेकिन उन्होंने ऐसा किया नहीं। क्योंकि हिम्मतवाले कभी भी रेस्ट नहीं करते हैं। प्रेक्टिस करने के लिए ऐश्वर्या जुट गई। इसी हिम्मत से ऐश्वर्या ये विश्व कप जीत पाई। 

कोई जेंडर नहीं हुआ एक बार हेलमेट पहनने पर

ऐश्वर्या ने अपने एक इंटरव्यू में बताया कि, जब वो एक बार हेलमेट पहनती हैं उसके बाद कोई जेंडर नहीं होता। बस वा बाइकर होती हैं। आपको पता ही होगा हमारे देश में बाइक राइड को लेकर लोगों की क्या सोच है। ज्यादातर लोगों का मानना है कि यह तो सिर्फ पुरुषों का पेशा है। लेकिन ऐश्वर्या की जीत इस धारणा को तोड़ती है। 

बड़ी बात है विश्व कप जीतना

ऐश्वर्या ने आगे कहा, मेरी जिंदगी का सबसे मुश्किल दौर है। मुझे अपने ऊपर विश्वास था। मैं छह महीने के बाद बाइक पर थी। इसलिए विश्व कप जीतना मेरे लिए बड़ी बात है। यहां मिले तजुर्बे से मैं अपने प्रदर्शन को बेहतर करने की कोशिश करूंगी। 

एक्सरसाइज से बैलेंस करने के लिए करती हैं

ऐश्वर्या बॉडी को बैलेंस करने में बहुत काम करती हैं। वह कई सारी एक्सरसाइज करती हैं। 
Advertisement
Next Article